फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Couple Caught at Railway Station

Kushinagar News: रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए प्रेमी युगल

Mon, 06 Apr 2026 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 06 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Couple Caught at Railway Station
तमकुहीरोड। तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पर रविवार की सुबह युवती अपने प्रेमी के साथ जाने के लिए आई थी। उसी दौरान प्रेमी का भाई पहुंच गया। सूचना पर आए दोनों के परिजन पुलिस की मौजूदगी में युवती को घर ले गए। बिहार के एक गांव की युवती अपने प्रेमी के साथ ट्रेन पकड़ने आई थी। इसकी भनक प्रेमी के भाई को लगी तो उसने पीछा कर स्टेशन पर पकड़ लिया। उसी समय किसी ने पुलिस को जानकारी दे दी। पुलिस युवती के परिजनों को बुलाकर उन्हें सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि युवती का विवाह पहले ही हो चुका है। उसकी एक बेटी भी है, लेकिन वह वहां से चली आई है। युवती प्रेमी के साथ रहना चाहती है। पुलिस ने युवती को समझाबुझा कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस चौकी इंंचार्ज अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि युवती को समझा बुझा कर उसके माता पिता के साथ भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed