फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   councilling for appointment

पहले दिन महिला अभ्यर्थियों की हुई काउंसिलिंग

Wed, 02 Dec 2020 11:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
councilling for appointment
पहले दिन महिला अभ्यर्थियों की हुई काउंसिलिंग
विज्ञापन

पडरौना। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के तहत बुधवार को काउंसिलिंग शुरू हुई। इसके लिए किसान इंटर कालेज साखोपार में 15 काउंटर बनाए गए थे। जिले में इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 1935 शिक्षकों का चयन होना है। बुधवार को सभी महिला अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। बृहस्पतिवार व शुक्रवार को पुरुष अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी।
जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के तीन हजार तीन विद्यालय हैं। पिछले साल की छात्र संख्या व स्कूलों में आवंटित पद के सापेक्ष 1935 सहायक अध्यापकों की भर्ती होनी है। प्रदेश भर में चल रहे 69000 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के तहत ही जिले में रिक्त सहायक अध्यापकों पर पद पर तैनाती होनी है। इसके लिए बुधवार को काउंसिलिंग शुरू हुई। पहले दिन सभी 882 महिला अभ्यर्थियों को समस्त मूल प्रमाणपत्रों और दो सेट स्व प्रमाणित छाया प्रति, चार पासपोर्ट साइज फोटो और आवेदन शुल्क के बैंक ड्राफ्ट आदि के साथ बुलाया गया था। किसान इंटर कॉलेज साखोपार में काउंसिलिंग के लिए 15 काउंटर बनाए गए हैं। सुबह 10 बजे से शुरू हुई काउंसिलिंग की प्रक्रिया देर शाम तक चलती रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को 750 पुरुष अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया है। शेष अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग शुक्रवार को होगी। डॉयट प्राचार्य मनमोहन शर्मा ने बताया कि जिले के परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक पद पर चयन के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है। पहले दिन सभी 882 महिला अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को पुरुष अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल टॉर्च की रौशनी में हुई काउंसिलिंग
सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के लिए एक ही दिन 882 महिलाओं को बुला तो लिया गया लेकिन प्रक्रिया देर शाम तक चली। इसके चलते काउंसिलिंग कार्य में लगे शिक्षकों के अलावा अभ्यर्थियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम को वहां प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने पर मोबाइल टॉर्च की रोशनी में काउंसिलिंग करानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed