फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Couldn't find space even in train-bus...Foreigners came to celebrate the festival with great difficulty

Kushinagar News: ट्रेन-बस में भी नहीं मिली जगह...मशक्कत झेलकर त्योहार मनाने आए परदेसी

Thu, 31 Oct 2024 08:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 31 Oct 2024 08:25 PM IST
विज्ञापन
Couldn't find space even in train-bus...Foreigners came to celebrate the festival with great difficulty
पडरौना। परिवार संग दीपावली मनाने के लिए परदेसियों की वापसी मुसीबत भरी रही। ट्रेनों और बसों में पैर रखने की जगह नहीं मिली। बृहस्पतिवार को भी रेलवे और बस स्टेशन परिसर के बाहर से अंदर तक लोगों के आवागमन का क्रम देखने को मिला। हालांकि, ट्रेन और बस दोनों में सीट के लिए ही नहीं, खड़े होने के लिए भी यात्रियों को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधाओं के लिए अतिरिक्त बसों के फेरे और पूजा स्पेशल ट्रेनें भी नाकाफी साबित हो रहीं हैं। ट्रेनों में हालात यह है कि यात्री मेन गेट पर बैठकर सफर करने को मजबूर हैं। दीपावली के दिन बृहस्पतिवार की सुबह से लेकर शाम तक कप्तानगंज, खड्डा रेलवे स्टेशन और पडरौना, कसया बस स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ लगी रही। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी दूर-दूर तक नजर नहीं आई। न किसी के सामान की चेकिंग हुई और न ही किसी संदिग्ध पर नजर रखी गई। ट्रेन और बसों में यात्रियों की राह उनके सामान की वजह से और मुश्किल भरी रही। जो यात्री कुछ दिनों के लिए अपने घर जा रहे थे, उनके साथ उपहार और दीपावली के सामान के अलावा काफी अधिक सामान था। इसके कारण उन्हें यात्रा करने में सर्वाधिक परेशानी हुई। अवकाश होने के कारण आम दिनों की तुलना में बृहस्पतिवार को भीड़ भी अधिक थी। लोगों ने दिवाली और छठ पूजा के लिए पहले से ही टिकट की बुकिंग करा रखी थी, लेकिन आरक्षण के बावजूद भी लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed