फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   cot meeting was succesful in its aim

अपने उद्देश्यों में सफल रही कांग्रेस की खाट चौपाल

Tue, 06 Sep 2016 11:32 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Tue, 06 Sep 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
cot meeting was succesful in its aim
राजनी‌ितति - फोटो : santosh verma
पडरौना। देवरिया से दिल्ली यात्रा पर निकले कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को कुशीनगर जिले के किसानों में कांग्रेस का अलख जगाने में कामयाब रहे। सिसवा महंथ चौराहे पर गोवर्धन गौड़ से मिलकर भूमि अधिग्रहण को मुद्दे को समर्थन दिया तो कुशीनगर की खाट चौपाल में गन्ना किसानों की दुखती रग पर हाथ रखकर वाहवाही बटोरी। खाट चौपाल में जुटे किसानों को लग रहा था कि राहुल गांधी उनकी बात को उचित मंच तक पहुंचा सकेंगे।
विज्ञापन


शाम 5.16 बजे कुशीनगर जिले की सीमा में प्रवेश करते ही कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ ने उनका स्वागत किया। मौका देख राहुल ने वहां लगे छोटे मंच पर जाकर माइक संभाला और किसानों को बिजली, कर्ज और उपज के समर्थन मूल्य के मुद्दे पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। सिसवा महंथ चौराहे पर पहुंचते ही बस से उतरकर सीधे गोवर्धन गौड़ के धरनास्थल पर पहुंच गए। वहां गोवर्धन से आंदोलन के सिलसिले में बात की, ज्ञापन लिया और इस मुद्दे को हर बड़े मंच पर उठाने का आश्वासन दिया। कुशीनगर की खाट चौपाल में भी गन्ना किसानों के मुद्दे पर सीधा संवाद करते हुए राहुल ने लोगों से ही पूछा कि क्या एक भी चीनी मिल कांग्रेस की सरकार में बंद हुई। उन्होंने बहुत कायदे से किसानों के मुद्दे पर सीधे केंद्र सरकार को घेरा। पूरे कार्यक्रम के दौरान राहुल ने कहीं भी यूपी चुनाव की चर्चा नहीं की, लेकिन फोकस पूरी तरह से यूपी को ही रखा। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कन्हैया, मुनीर, इंद्रजीत, अंशुमान चौबे, विनायक यादव, रामवृक्ष आदि का कहना था इस यात्रा के जरिए कांग्रेस ने जो मुद्दे उठाए हैं, उस पर देर-सबेर अन्य दलों को भी अपना पक्ष रखना ही पड़ेगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed