{"_id":"62a387851c7ab065612bc91b","slug":"coruption-in-pond-digging-kushinagar-news-gkp439902124","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरों की खुदाई में मिली अनियमितता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोखरों की खुदाई में मिली अनियमितता
विज्ञापन
पडरी गांव में पोखरे की खोदाई करता टैक्टर मशीन।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोखरों की खुदाई में मिली अनियमितता
अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी ने एक कार्य को श्रमदान घोषित कर दूसरे की रिकवरी की रिपोर्ट भेजी
पोखरे की खुदाई का वीडियो वायरल होने पर जांच आरंभ हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। ब्लॉक के गांव पड़री में दो पोखरों के सुंदरीकरण के लिए चल रहे खुदाई कार्य में अनियमितता मिली है। इसकी रिपोर्ट अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा ने जांच कर उच्चाधिकारियों को भेज दी है। यह जांच दोनों पोखरों में ट्रैक्टर से चल रही खुदाई का वीडियो वायरल होने के साथ ही गांव के लोगों की शिकायत पर हुई।
जांच के दौरान कार्यक्रम अधिकारी ने एक पोखरे को श्रमदान से सुंदरीकरण कराने के लिए घोषित किया। जबकि दूसरे पोखरे में हुई अनियमितता के चलते होने वाले खर्च की रिकवरी की रिपोर्ट तैयार कर भेजी है।
जानकारी के अनुसार पड़री में दो पोखरे हैं। एक पोखरा पड़री खास में व दूसरा इरफान का पोखरा है। इनका सुंदरीकरण होना है। इसकी खुदाई मनरेगा योजना से स्वीकृत थी। इसके लिए 3,09,121 रुपये स्वीकृत हुए थे। लेकिन पड़री खास पोखरे में खुदाई ट्रैक्टर से चल रही थी। इसका वीडियो गांव के लोगों ने तैयार कर वायरल कर दिया। उधर, इरफान के पोखरे में सीढ़ी के निर्माण में अनियमितता थी। इसकी शिकायत पर रामकोला के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा अभिषेक कुमार सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। जांच में पड़री खास पोखरे को श्रमदान से सुंदरीकरण के लिए घोषित कर दिया। वहीं, इरफान के पोखरे की सीढ़ी के निर्माण में अनियमितता की शिकायत की पुष्टि होने पर रिकवरी की रिपोर्ट तैयार कर भेज दी है।
विज्ञापन
इस संबंध में अभिषेक सिंह ने बताया कि दोनों पोखरे के सुंदरीकरण कार्य में काफी अनियमितताएं मिली हैं। इसकी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।