फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   corona veccine

जिले में 18 से 45 साल के 2517 लोगों को लगा टीका

Tue, 08 Jun 2021 11:04 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
corona veccine
जिले में 18 से 45 साल के 2517 लोगों को लगा टीका
विज्ञापन

- 33 केंद्रों पर 3250 लोगों को लगाया जाना था कोरोनारोधी टीका
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण मंगलवार को भी जारी रहा। इस दिन जिले भर में बने 32 केंद्रों पर 18 से 45 साल तक के 3250 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था, जिसमें 2517 लोगों ने केंद्रों पर पहुंचकर टीका लगवाया। इस दिन लक्ष्य का 77.45 प्रतिशत टीकाकरण किया गया।
इसकी जानकारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल सहित पडरौना के टीबी क्लीनिक और सभी सीएचसी पर टीकाकरण का प्रबंध किया गया था। उन्होंने बताया कि 45 साल से अधिक आयु के लोगों का 30 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। तीन हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष 2321 लोगों ने टीका लगवाया। इस आयु के 77.37 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण हुआ। इसी दिन 250 मुसहर व्यक्तियों के टीकाकरण के लिए व्यवस्था की गई थी। इनमें कुल 61 लोगों ने टीका लगवाया, जो लक्ष्य का सिर्फ 24.40 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही और तरयासुजान क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मंगलवार को कुल 278 लोगों की कोरोना जांच की तथा 18 से 45 वर्ष की उम्र के 327 लोगों का टीकाकरण किया। मुसहर बस्तियों में भी टीकाकरण अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार नेबुआ नौरंगिया की कोटवा स्थित सीएचसी की टीम ने रामपुर भाठ गांव में 50 लोगों की कोरोना जांच की। इस टीम की अगुवाई डॉ. आफताब आलम कर रहे थे।

बनकटा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार भठही दरियाव टोला में फाजिलनगर सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी की देखरेख में स्वास्थ्य टीम ने 44 लोगों को टीका लगाया तथा लगभग 100 लोगों की कोरोना जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed