{"_id":"6269864328bfae6b4a5992f5","slug":"copy-already-checked-during-evaluation-kushinagar-news-gkp4349098102","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यांकन के दौरान पहले से जांची मिली कॉपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्यांकन के दौरान पहले से जांची मिली कॉपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूल्यांकन के दौरान पहले से जांची मिली कॉपी
एक ही रोल नंबर के दो विषयों की कॉपियों का कर दिया गया था मूल्यांकन
केंद्र व्यवस्थापक ने उच्चाधिकारियों को कार्रवाई के लिए दी जानकारी
हाटा(कुशीनगर)। श्रीगांधी स्मारक इंटर कॉलेज को यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। बुधवार को हाईस्कूल की कॉपियों के मूल्यांकन के दौरान गणित और सामाजिक विज्ञान में एक ही रोल नंबर की कॉपियां मिलीं। इनका मूल्यांकन पहले ही किया जा चुका था।
मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक एवं श्रीगांधी स्मारक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नागेश्वर पति त्रिपाठी ने बताया कि मूल्यांकन के दौरान गणित के उप प्रधान परीक्षक एवं परीक्षक ने उन्हें सूचना दी कि एक ऐसी कॉपी मिली है, जो पहले से मूल्यांकित है। इस कॉपी में पूर्णांक से मात्र दो नंबर कम दिया गया है। कुछ देर बाद दूसरे मूल्यांकन कक्ष से भी सूचना मिली कि सामाजिक विज्ञान की भी एक कॉपी मिली है, जो पहले से मूल्यांकित है। दोनों कॉपियों में समानता यह थी कि दोनों का रोल नंबर एक ही था। सामाजिक विज्ञान की कॉपी में भी पूर्णांक से दो अंक कम दिया गया था।
मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक नागेश्वर पति त्रिपाठी ने बताया कि पूरे मामले से जिला विद्यालय निरीक्षक को अवगत कराकर आख्या भेज दी गई है। कॉपियों को सील कर दिया गया है।