{"_id":"670719e18d5fef3e250bf70a","slug":"cook-dies-after-falling-from-train-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-124570-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रेन से गिरकर बावर्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रेन से गिरकर बावर्ची की मौत
Thu, 10 Oct 2024 05:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 10 Oct 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में बोधीछपरा गांव के पास 50 वर्षीय बावर्ची की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बोधीछपरा गांव निवासी श्रीकिशुन का शव बुधवार की शाम गांव के कुछ दूरी पर पनियहवा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर सिग्नल के पास रेलवे लाइन के किनारे पड़ा था। परिजनों ने बताया कि बिहार के कतकी गांव निवासी श्रीकिशुन अपने ससुराल बोधीछपरा गांव में परिवार समेत रहते थे। वे दुकानों पर खाना बनाते थे। इसी सिलसिले में गोरखपुर जाने की बात कह कर घर से गए थे। किसी ट्रेन से वह वापस पनियहवा के लिए निकले। उनके पास से पनियहवा का टिकट भी मिला है। मृतक की पत्नी व तीन पुत्र तथा एक पुत्री का इस घटना के बाद से रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर आई आरपीएफ व हनुमानगंज ने परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसओ हनुमानगंज अजय कुमार पटेल ने बताया कि ट्रेन से कटकर श्रीकिशुन नामक व्यक्ति की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।