फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   convocation in iti

आईटीआई में दीक्षांत का आयोजन

Sun, 24 Apr 2016 11:50 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Sun, 24 Apr 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
convocation in iti
कार्यक्रम - फोटो : santosh verma
पडरौना में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से फीटर, इलेक्ट्रिशियन सहित विभिन्न ट्रेडों से प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों को अंक पत्र और प्रमाण पत्र देने के लिए रविवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया।  इसमें सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को जहां मेडल और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया, वहीं आईटीआई से प्रशिक्षण लेकर सरकारी नौकरी और खुद का व्यवसाय करने वाले युवकों को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्द्धन किया गया।
विज्ञापन


नौरंगिया आईटीआई में आयोजित इस दीक्षांत समारोह में प्रभारी डीएम और सीडीओ केदारनाथ सिंह ने वर्ष 2013 एवं 2015 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर हौसलाफजाई की। उन्हाेंने कहा कि शासन के निर्देश पर प्रदेश भर के आईटीआई में इस दिन पहली बार दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। ताकि यहां से प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थी भी खुद को गौरवान्वित महसूस करें तथा आत्मनिर्भर बन सकें।
विज्ञापन


इस समारोह में उन युवाओं को भी पुरस्कार से नवाजा गया, जो जनपद की विभिन्न आईटीआई में प्रशिक्षण लेने के बाद रेलवे या अन्य विभागों में सहायक टेकभनीशियन एवं अन्य पदों पर कार्यरत हैं अथवा खुद का रोजगार संचालित कर रहे हैं। इलेक्ट्रीशियन से सर्वोच्च अंक पाने वाले अंकित कुमार ओझा और फीटर से विष्णु कुमार को इस दीक्षांत समारोह में पुरस्कृत किया गया। इसी तरह अरविंद कुमार कुशवाहा, गौरव कुमार साह, घनश्याम शर्मा एवं बजरंगी दुबे को प्रशिक्षण लेने के बाद आत्मनिर्भर होकर कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। अन्य विद्यार्थियों को भी स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के चेयरमैन जेपी जायसवाल, आईटीआई प्राचार्य अमित मद्धेशिया, नथुनी यादव सहित एनपी प्रजापति, पारसनाथ प्रसाद, सतीश पाठक, नागेंद्र वर्मा, पीयूषकांत सिंह, मेराज अहमद, मस्तराज सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed