{"_id":"66299ee30c4affd5a9051ef4","slug":"controversy-during-kanya-pujagroom-taken-hostage-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-115894-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कन्या पूजन के दौरान विवाद...दूल्हे को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कन्या पूजन के दौरान विवाद...दूल्हे को बनाया बंधक
Thu, 25 Apr 2024 05:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 25 Apr 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
मोतीपाकड़ गांव से दूल्हे को थाने ले जाती पुलिस।
हाटा/अहिरौली बाजार। कन्या निरीक्षण के दौरान कपड़े और जेवर को लेकर वर और वधु पक्ष के बीच विवाद हो गया। मामला बढ़ता देख बराती दूल्हे को छोड़कर भाग निकले। नाराज वधु पक्ष के लोगों ने दूल्हे को बंधक बना लिया। बुधवार को सुबह पहुंची पुलिस ने दूल्हे को मुक्त कराया और हिरासत में लेकर थाने चली गई। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर तहरीर देकर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के मोतिपाकड़ गांव निवासी सुरेश गौड़ की बेटी पूजा की शादी इसी थाना क्षेत्र के पिपरा डिबनी गांव निवासी स्व. रामरेखा गौड़ के बेटे हरिकृष्ण गौड़ के साथ तय हुई थी। मंगलवार की देर शाम सुरेश गौड़ के दरवाजे पर बरात पहुंची। बरातियों के स्वागत के बाद द्वारपूजा का कार्यक्रम हुआ। रात करीब 11 बजे कन्या निरीक्षण के लिए दूल्हा पक्ष के लोग पहुंचे। कुछ महिलाओं ने जेवर और कपड़े कम लाने की शिकायत की। इसको लेकर बात बढ़ गई और हाथापाई शुरू हो गई। मारपीट की सूचना मिलते ही दूल्हे को छोड़ बराती भाग निकले। वधु पक्ष के लोगों ने आंगन में ही दूल्हे को बंधक बना लिया और शादी नहीं हुई। वधु पक्ष के लोगों ने बुधवार को सुबह पुलिस को सूचना दी। पुलिस दूल्हे को लेकर थाने चली गई। युवती के पिता ने दूल्हे पर झूठ बोलकर चौथी शादी करने का आरोप लगाते हुए रकम वापस कराने की मांग की है। वहीं, दूल्हे की मां ने पुलिस को तहरीर देकर पिटाई और बंधक बनाने का आरोप लगाया है। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। दूल्हे को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-
बेटी की शादी के लिए पिता ने लिया था कर्ज, खेत रख है बंधक
अहिरौली बाजार। सुरेश गौंड़ ने बताया कि बेटी की शादी के लिए न सिर्फ अपना खेत बंधक रखा हूं, बल्कि समूह से कर्ज भी लिया हूं। मेरा सपना था कि बेटी की शादी में कोई कमी न हो, लेकिन वर पक्ष की ओर से धोखा देने की वजह से उनके अरमानों पर पानी फिर गया। अब उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि वह क्या करें? उनका खेत भी बंधक हो गया कर्जदार भी बन गया हूं। पीड़ित ने पुलिस से शादी में हुए खर्च और वर पक्ष को दी गई राशि वापस करने की मांग की है।
विज्ञापन
-
चौथी शादी करने पहुंचा था
अहिरौली बाजार। कन्या निरीक्षण के दौरान जब विवाद बढ़ा तो नशे में धुत वर पक्ष के एक युवक ने वधु पक्ष की महिलाओं से खरी-खोटी बोलने लगा। उसने कह दिया कि यह चौथी जगह बरात लेकर हम लोग आए हैं। यह सुनते ही दुल्हन उठकर कमरे में चली गई और शादी से इन्कार कर दिया। वधु पक्ष के लोग भी उग्र हो गए और पूछताछ शुरू की तो बराती भाग निकले। खुद को अकेला देख दूल्हे ने पूरी कहानी वधु पक्ष के लोगों को बताई और चौथी बार शादी की बात भी स्वीकार की। वधु के पिता ने बताया कि युवक की पहले तीन शादी हो चुकी है। तीनों पत्नियां छोड़कर चली गई हैं। इस बात को छिपाकर युवक के घर वालों ने शादी तय की थी। अभी संयोग ठीक था कि शादी की रस्म पूरी नहीं हुई थी। नहीं तो बेटी की जिंदगी बर्बाद हो जाती। वहीं, थाने पहुंची युवक की मां ने बेटे की दूसरी शादी होने की बात कही।