फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Controversial poster put up in Kohargaddi, video goes viral

Kushinagar News: कोहरगड्डी में लगा विवादित पोस्टर, वीडियो वायरल

Mon, 29 Sep 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 29 Sep 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Controversial poster put up in Kohargaddi, video goes viral
खडडा। जामा मस्जिद कोहरगड्डी पर लगा विवादित पोस्टर ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट एक समुदाय के युवक अपलोड कर वॉयरल करने लगे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया और गांव पहुंचकर विवादित पोस्टर को उतरवा दिया। खडडा थाना क्षेत्र के ग्राम कोहरगड्डी (अति संवेदनशील) के पूरब टोला स्थित जामा मस्जिद के छत तथा आसपास विवादित पोस्टर लगाते युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ युवक मस्जिद के पास खड़े हैं तथा एक युवक दूसरे समुदाय से अपील कर रहा है कि सभी लोग इस तरह का पोस्टर ज्यादा से ज्यादा लगावें। दो युवकों का फोटो नारा लगाते हुए भी दिखाई दिया। पुलिस की सक्रियता के बीच अचानक विवादित पोस्टर लगने से गांव में तनाव बढ़ गया। ग्राम प्रधान सलीम ने बताया कि उन्हें मस्जिद पर पोस्टर लगाए जाने व वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली तो स्वयं विवादित पोस्टर उतरवा दिया। खडडा पुलिस ने संपर्क किया था। गांव में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं है। पूरी तरह शांति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed