फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Continuous effort gives success in life

निरंतर प्रयास से मिलती है जीवन में सफलता : सूर्यप्रताप शाही

Sat, 13 Feb 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Continuous effort gives success in life
सेवरही में प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित करते कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही। - फोटो : KUSHINAGAR
निरंतर प्रयास से मिलती है जीवन में सफलता : सूर्यप्रताप शाही
विज्ञापन

सेवरही (कुशीनगर)। सफलता की कुंजी प्रयास में निहित है। शिक्षण संस्थाओं का सही उद्देश्य योग्य और जिम्मेदार नागरिक तैयार करना होना चाहिए। जीवन के सभी क्षेत्र में पर्याप्त अवसर मौजूद हैं। लक्ष्य निर्धारित कर उस दिशा में बेहतर और उत्कृष्ट प्रयास करने की जरूरत है।
ये बातें कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहीं। वे शनिवार को किसान पीजी कॉलेज सेवरही के वार्षिक क्रीड़ा समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन मौके पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा की जरूरत है। योग्य और होनहार छात्र अपनी प्रतिभा के बदौलत सही मुकाम हासिल करने में सफल होते हैं। कभी देश की पहचान भूख और गरीब से संघर्ष करने वाले राष्ट्र के रूप में होती थी। लेकिन भाजपा सरकार की सही नीति से देश आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर हो रहा है। पूर्व विधायक डॉ. पीके राय ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बेटों से ज्यादा बेटियां आगे बढ़ रही हैं। सफलता धन से नहीं बल्कि प्रतिबद्धता से मिलती है। इसलिए बेटियों को मजबूत इच्छाशक्ति रखते हुए प्रयास करने की जरूरत है। कार्यक्रम को केन यूनियन सेवरही के चेयरमैन धीरेंद्र कुमार राय उर्फ राजू राय, विनय राय, शेखर राय, वीरेंद्र यादव, प्रबंधक अनूप राय आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य डॉ. वेद प्रकाश पांडेय और संचालन डॉ. विवेक पांडेय ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद महाविद्यालय की छात्राओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विभिन्न क्षेत्रों में सफल शनि कुमार साहनी, मधुबाला, अंकुश कुमार, संतोष कुमार, अंजली कुशवाहा, अन्नू आदि को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कालेज के प्राचार्य डॉ. दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. अजय सिंह, डॉ. मिथिलेश पांडेय, डॉ. चंद्रप्रभा मिश्रा, आशुतोष राय, अजय राय, मदन किशोर शाही, त्रिभुवन प्रसाद जायसवाल, पिंकू मिश्रा, बबलू राय, सुरेंद्र राय, सत्यप्रकाश गुप्ता, अम्बुजेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।

पत्रिका का हुआ विमोचन
सेवरही। किसान पीजी कॉलेज सेवरही की पत्रिका कल्याणी का विमोचन किया गया। इसमें कालेज के वर्तमान प्रंबंध समिति की उपलब्धियां और कॉलेज से जुड़े विभिन्न सांस्कृतिक, लेख, निबंध और अन्य तथ्यों को समाहित किया गया। पत्रिका का सफल संपादन डॉ. अजय सिंह ने किया। इसके लिए प्रबंध अनूप कुमार राय और चेयरमैन धीरेंद्र राय उर्फ राजू राय ने उनके प्रति आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed