{"_id":"6aa313186683f6671c0f3224","slug":"consumers-in-villages-connected-to-the-bhishwa-substation-are-facing-inconvenience-due-to-power-outages-kushinagar-news-c-205-1-ksh1030-167657-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: भीष्वा उपकेंद्र से जुड़े गांवों में बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: भीष्वा उपकेंद्र से जुड़े गांवों में बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
सुकरौली। क्षेत्र के भीष्वा उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ता घोषित कटौती के अलावा भी बार-बार बिजली गुल होने से परेशान हैं। रात में कटौती बढ़ने से परेशानी और बढ़ गई है।
उपभोक्ता सुरेश कुमार,संतोष शर्मा,राकेश,छोटे,शंभु कुमार आदि का कहना है कि उपेंद्र को बिजली मिलने के बावजूद उससे जुड़े गांवों और कस्बे में नियमित आपूर्ति नहीं हो पा रही है। कई बार एक फेस में बिजली रहती है, जबकि दूसरे फेस में आपूर्ति बाधित हो जाती है। कभी लाइन में खराबी तो कभी अन्य तकनीकी समस्या बताकर आपूर्ति बहाल करने में समय लग जाता है। बार-बार बिजली आने-जाने से घरेलू उपकरणों के खराब होने की आशंका भी बनी रहती है। उमस और गर्मी के बीच रात में बिजली कटौती से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
समय रहते रखरखाव पर नहीं दिया जा रहा ध्यान
उपभोक्ताओं के अनुसार बिजली व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए समय-समय पर पेड़ों की छंटाई, जर्जर तारों को बदलने, ट्रांसफार्मरों की जांच तथा हाईटेंशन लाइनों और पोल का निरीक्षण जरूरी है। जिन ट्रांसफार्मरों में तेल या तकनीकी खराबी होती है, उनकी भी नियमित निगरानी की जानी चाहिए। उपभोक्ताओं का कहना है कि कागजों में व्यवस्था दुरुस्त दिखाई देती है, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति अलग है। नियमित बिजली बिल देने वाले उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति के साथ लाइनों, ट्रांसफार्मरों और हाईटेंशन व्यवस्था के समयबद्ध रखरखाव की सुविधा भी मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
एसडीओ विवेक कुमार ने बताया कि मेरी यहां नई तैनाती हुई है। विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पूरे क्षेत्र की स्थिति की समीक्षा की जा रही है। जल्द ही अभियान चलाकर खराबी वाले स्थानों को चिह्नित किया जाएगा और आवश्यक सुधार कराया जाएगा। आमजन को बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए जाएंगे। कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्ती की जाएगी।