{"_id":"686aca78795462dafb0271b7","slug":"consumers-created-a-ruckus-when-the-broken-wire-was-not-repaired-for-a-week-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-141002-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एक सप्ताह से टूटा तार नहीं जोड़े जाने पर उपभोक्ताओं ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एक सप्ताह से टूटा तार नहीं जोड़े जाने पर उपभोक्ताओं ने किया हंगामा
Mon, 07 Jul 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के त्रिलोकपुर बुजुर्ग गांव में एक सप्ताह पहले टूटे तार की शिकायत के बाद भी नहीं जोड़ने पर रविवार को उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा।
लोग मनिकौरा बिजली उपकेंद्र पर पहुंच गए। किसी जिम्मेदार को न पाकर उपभोक्ताओं का गुस्सा बढ़ गया और वे हंगामा करने लगे। बिजली कर्मियों ने डायल 112 की पुलिस को मौके पर बुलवा लिया।
पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया। इसके बावजूद शाम चार बजे तक टूटे तार को नहीं जोड़ा गया था। त्रिलोकपुर बुजुर्ग गांव में एक सप्ताह पहले गांव के बीच में एलटी तार टूटकर गिर गया, जिसके बाद से बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
बिजली उपभोक्ता कई बार तार जोड़ने की शिकायत किए लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया। बिजली का तार टूटने से करीब 200 घरों में आपूर्ति ठप है। इस कारण इस भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। रविवार को काफी संख्या में उपभोक्ता बिजली उपकेंद्र पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। उपकेंद्र पर अवर अभियंता या एसडीओ नहीं थे, जिसके बाद से लोगों का गुस्सा और बढ़ गया।