फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Construction work on the demolished service lane has begun.

Kushinagar News: तोड़े गए सर्विसलेन का निर्माण कार्य शुरू

Sun, 21 Jun 2026 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Construction work on the demolished service lane has begun.
कप्तानगंज। कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग के मेहड़ा गांव के पास मवन नाले पर बनाए जा रहे पुल के बगल में मवन नाले के टूटने से खेतों में पानी जाने को ले किसानों ने बृहस्पतिवार को सर्विस लेन को उखाड़ दिया था। इसके बाद आवागमन बंद हो गया था। इसको लेकर प्रशासन गंभीर हुआ और शनिवार को सर्विस लेन का निर्माण शुरू करा दिया। सब कुछ ठीक रहा तो रविवार से आवागमन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

मेहड़ा गांव के पास मवन नाले पर बने पुल जर्जर है गया था। इसके स्थान पर दूसरे पुल का निर्माण कराया जा रहा था, लेकिन महराजगंज जिले से नहर का पानी अधिक आने के कारण पुल के पास मवन नाला टूट गया और किसानों के फसल लगे खेतों में पानी भर गया। किसान इसकी शिकायत अधिकारियों से की, किसी ने बात नहीं सुनी तो किसानों ने सर्विस लेने को उखाड़ दिए। इसके चलते लोगों का आवागमन ठप हो गया। अफसरों ने गंभीरता से लिया और पीडब्ल्यूडी को सर्विस लेन का निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया। एसडीएम मोहम्मद जफर ने बताया कि पानी के बहाव को ध्यान में रखते हुए सिमेंट का पाइप लगाया जा रहा है। रविवार कि दोपहर तक आवागमन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed