{"_id":"6809432597548f4414085ecc","slug":"construction-of-the-cremation-ground-started-in-amwa-bujurg-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-136147-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अमवा बुजुर्ग में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अमवा बुजुर्ग में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण शुरू
Thu, 24 Apr 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 24 Apr 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने बुधवार को तमकुहीराज ब्लॉक के ग्रामसभा अमवा बुजुर्ग में अंत्येष्टि स्थल के निर्माण के लिए मंत्रोच्चार के बीच आधारशिला रखी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार गांवों के विकास के लिए कृतसंकल्प है।
अमवा बुजुर्ग में गांव के पूरब तरफ स्थित बजुरही बारी के निकट अंत्येष्टि के लिए चकबंदी के दौरान 56 डिसमिल जमीन निकाल दिया गया था जहां इसका निर्माण शुरू हुआ। ग्राम प्रधान इंजीनियर अजय नाथ तिवारी के प्रयास के बाद शासन ने अमवा बुजुर्ग में अंत्येष्टि स्थल निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है। बीडीओ अनिल कुमार राय, एडीओ पंचायत रमायन गुप्ता, तकनीकी सहायक अमानुल्लाह अंसारी, महेन्द्र शर्मा, अनिरुद्ध दूबे, लल्लन कुशवाहा, हरिनरायण जौहरी मौजूद रहे।