फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Construction of the bridge has begun; entry of heavy vehicles is prohibited

Kushinagar News: पुल का निर्माण शुरू, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

Fri, 23 Jan 2026 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 23 Jan 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Construction of the bridge has begun; entry of heavy vehicles is prohibited
पडरौना। रामकोला-मथौली मार्ग स्थित उर्दहा गांव के पास बहुप्रतीक्षित जर्जर पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके निर्माण अवधि के दौरान इस रास्ते भारी वाहनों का आवागमन कर प्रतिबंधित करते हुए रूट डायवर्जन कर दिया गया है।
विज्ञापन

यह जानकारी अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग (निर्माण खंड) राजेश निगम ने दी। उन्होंने बताया कि रामकोला-मथौली मार्ग के किलोमीटर दो (उर्दहा) में बरसाती नाले पर पहले से बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। शासन की तरफ से प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद पुल का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। निर्माण कार्य को देखत हुए हल्के वाहनों के आवागमन के लिए डायवर्जन के लिए निर्माण स्थल के पास से अस्थाई सड़क का निर्माण करा दिया गया है। वहीं इस मार्ग से भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। भारी वाहनों का आवागमन 22 अप्रैल तक बंद रहेगा। इस दौरान भारी वाहन चालक निकटवर्ती वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर सकेंगे। निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। शासन की तरफ से प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed