{"_id":"6907bc5298074ce4db01a9e5","slug":"construction-of-public-toilets-begins-in-ramkola-will-provide-convenience-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-148265-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रामकोला में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण शुरू, होगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रामकोला में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण शुरू, होगी सहूलियत
Mon, 03 Nov 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। नगर पंचायत की तरफ से कस्बा के सार्वजनिक स्थान और मंदिर परिसर में आठ स्थानों पर प्रसाधन केंद्र बनाए जाएंगे। इस निर्माण कार्य पर 15वां वित्त योजना के तहत के करीब एक करोड़ रुपये खर्च होंगे। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद कस्बा में आने वाले लोगों के अलावा धार्मिक स्थलों पर जाने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाधन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
जानकारी के मुताबिक 15वां वित्त योजना के तहत कस्बा के सार्वजनिक और मंदिर परिसर समेत आठ स्थानों पर सार्वजनिक शौचालय और स्नान घर निर्माण की मंजूरी मिली है। इसमें नगर पंचायत कार्यालय परिसर के अलावा विद्युत उपकेंद्र, काशीराम शहरी आवास, वार्ड नंबर 19 स्थित शिव मंदिर, वार्ड नंबर तीन स्थित पंचायत भवन के पास, धुआं टीकर चौराहा, सौनहा पंचायत भवन और वार्ड नंबर 19 स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर समेत कुल आठ स्थानों पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी ने बताया कि कस्बा के आठ स्थानों पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य 15वां वित योजना के तहत चल रहा है। इस निर्माण कार्य पर करीब एक करोड रुपये खर्च होंगे। निर्माण कार्य मानक के अनुरूप कराने के निर्देश दिए गए हैं।