फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Constable's wife dies during childbirth in Kushinagar; newborn safe.

UP: प्रसव के दौरान सिपाही की पत्नी की मौत, रात से एंबुलेंस में शव; अस्पताल में ताला- डॉक्टर गायब

Sun, 23 Aug 2026 10:01 AM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: Rohit Singh Updated Sun, 23 Aug 2026 10:01 AM IST
सार

कसया नगर के गोपालगढ़ हाइवे स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान पर्यटन थाने में तैनात सिपाही की पत्नी की हालत बिगड़ गई। इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Constable's wife dies during childbirth in Kushinagar; newborn safe.
अस्पताल के बाहर जुटे परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कसया नगर के गोपालगढ़ हाइवे स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान पर्यटन थाने में तैनात सिपाही की पत्नी की हालत बिगड़ गई। इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया।  परिजनों ने बताया कि शनिवार शाम को ही ऑपरेशन हुआ था।

विज्ञापन


प्रसूता ने नवजात बच्ची को जन्म दिया था। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत हो गई  और डॉक्टर ने उन्हें रेफर कर दिया। रात से ही एंबुलेंस में रखा शव अस्पताल परिसर में खड़ा है। अस्पताल के डॉक्टर रात से ही गायब हैं और अस्पताल का दरवाजा भी बंद है। हालांकि नवजात बच्ची सुरक्षित है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है। परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed