{"_id":"694455acb331ceb73f059cf4","slug":"congress-workers-surrounded-the-bjp-office-and-were-taken-into-custody-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-151002-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यालय का किया घेराव, हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यालय का किया घेराव, हिरासत में
Fri, 19 Dec 2025 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय कुमार लल्लू व अन्य। स्रोत-सोशल मीडिया
पडरौना। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के राजनीतिक दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यालय का घेराव किया। भाजपा कार्यालय के सामने पहुंचते ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत मेंे लेकर रविंद्रनगर थाने ले गई। वहां से कुछ देर बार उन्हें छोड़ दिया गया।
पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि सत्य की जीत हुई है। मोदी सरकार की बदनीयत और गैरकानूनी तरीके से की गई कार्रवाई अब पूरी तरह से देश के सामने बेनकाब हो चुकी है। अदालत ने यंग इंडियन मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्यवाही को अवैध एवं दुर्भावना से ग्रसित पाया है। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्षी दल के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध और बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है। इस तरह के कार्य असंवैधानिक हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष रविंद्र विश्वकर्मा, ऋषिकेश मिश्र, स्वामीनाथन यादव, मोहम्मद जहीरूद्दीन, धनंजय सिंह पहलवान, मनोज सिंह, ऋषिकेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।