फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Congress workers have petitioned DM

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन दिया

Thu, 03 Nov 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर Updated Thu, 03 Nov 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Congress workers have petitioned DM
प्रदर्शन किया । - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। ये कार्यकर्ता बुधवार को दिल्ली में पूर्व सैनिक की मौत के मामले में संवेदना जताने पहुंचे राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने का विरोध कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों के हनन का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रामवेलास सिंह की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि केंद्र सरकार पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर कार्य कर रही है। वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर आत्म हत्या कर लेने वाले पूर्व सैनिक के घरवालों से मिलने जा रहे राहुल गांधी को हिरासत में लेकर सरकार ने लोकतांत्रिक मूल्यों और परंपराओं का हनन किया है। कार्यकर्ताओं का कहना था कि केंद्र सरकार लगातार लोगों से झूठे वायदे कर रही है। दिल्ली में राहुल गांधी के साथ जो घटना हुई है उसके लिए सरकार को उनसे माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू, मनीष जायसवाल, संतोष श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, मुहम्मद फाजिल, श्याम प्रताप गुप्ता, कृष्ण प्रताप सिंह, पंचानंद मिश्र, जगदम्बा सिंह, हिमांशु मिश्र, सुदामा गिरि, रामनाथ सिंह, प्रमोद पांडेय, राधेश्याम पासवान, स्वामीनाथ यादव, शत्रुघ्न सिंह, बलवंत कुशवाहा, अवधेश सिंह, नरेंद्र यादव, दीपक कौशिक सहित कई लौग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed