फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Congress took out padyatra in protest against bad road and inflation

कांग्रेस की पदयात्रा

Fri, 08 Oct 2021 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Congress took out padyatra in protest against bad road and inflation
फोटो
विज्ञापन

खराब सड़क और महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा
कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, कहा- गड्ढों में तब्दील हुईं सड़कें
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। बदहाल सड़कों और महंगाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जगह-जगह पदयात्रा की। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया।
जटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार सड़कों की बदहाली, महंगाई, बेरोजगारी सहित विभिन्न समस्याओं के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खिरकिया बाजार से पदयात्रा निकाली। इनकी अगुवाई कांग्रेस नेता मनीष जायसवाल उर्फ मंटू कर रहे थे। यह पद यात्रा खिरकिया से चलकर पचफेड़ा, सोनवल, पड़री पिपरपाती होते हुए महदेवा और उसके बाद पड़री चौराहे पर पहुंचकर समाप्त हुई। मनीष जायसवाल ने कहा कि पडरौना विधानसभा क्षेत्र की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। सरकार का गड्ढामुक्त सड़कों का दावा फेल हो गया है। इस दौरान कांग्रेस के विधानसभा प्रभारी टीएन सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष बृजभूषण गुप्ता, संतोष श्रीवास्तव, उमाशंकर मिश्र, फूलबदन चौहान, मनीष कुमार गौड़, मुन्ना चौहान, आशिक अली, पंकज शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया प्रतिनिधि के अनुसार कौवासार से आलम मठिया होते हुए पकड़ियार बाजार जाने वाली जर्जर व गड्ढे में तब्दील सड़क को बनवाने की मांग को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह के अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा आठ किलोमीटर की रही। इस दौरान आफताब आलम, रतन मद्धेशिया, अनिरुद्ध कुशवाहा, भगवंत कुशवाहा, लालबाबू सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मथौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार हाटा विधानसभा क्षेत्र के हरपुर बरवा से होते हुए फर्दमुंडेरा, सेमरी, परसौनी, भिस्वा बाजार तक पदयात्रा की गई। इसमें प्रमोद पांडेय, अमरेंद्र मल्ल, हिमांशु मिश्र आदि शामिल थे।

तहसीलदार को सौेंपा मांग पत्र
कप्तानगंज। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकालकर तहसीलदार अहमद फरीद खान को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर राधेश्याम पासवान, शत्रुधन सिंह, सीताराम प्रधान, रामजी बौद्ध, स्वामीनाथ यादव, रामप्रीत साहनी आदि शामिल थे। फाजिलनगर प्रतिनिधि के अनुसार कार्यकर्ताओं ने बाबू बाजार, फाजिलनगर मुख्य बाजार, कॉलेज रोड होते हुए बिजली उपकेंद्र तक पदयात्रा निकालकर विरोध जताया। इसमें कांग्रेस के पीसीसी सदस्य नरेंद्र उर्फ नरसिंह यादव, ब्लॉक अध्यक्ष तारकेश्वर सिंह, मनोज सिंह, विनोद यादव, राजकपूर राय, रामवती चौबे आदि शामिल थे। तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार तमकुही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक पटेल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर परिसर में झाड़ू लगाया। इस दौरान इरशाद, मनोज मद्धेशिया, प्रिंस पटेल, ईश्वर मद्धेशिया, अमित सिंह, ओमप्रकाश कुशवाहा, वारिस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed