{"_id":"5fff3ce68ebc3e33f77a2b96","slug":"congress-kushinagar-news-gkp3807966189","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक्सईएन कार्यालय घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक्सईएन कार्यालय घेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। धुरिया कोट में ट्रांसफार्मर व जर्जर हो चुके पोल-तार को बदलने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली निगम के सेवरही एक्सईएन कार्यालय का घेराव किया। एक्सईएन के आश्वासन के बाद कार्यकर्ता मान गए।
ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पटेल की अगुवाई में एक्सईएन सेवरही कार्यालय का घेराव कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि धुरिया कोट गांव में लगे बिजली के तार और पोल जर्जर हो चुके हैं। ट्रांसफार्मर भी खराब हो चुका है। इसकी मरम्मत करने के लिए कई बार बिजली निगम के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे लोगों को दिक्कत हो रही है। एक्सईएन सेवरही ने अधिकारियों से वार्ता कर इस मामले में शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार तक मांगे पूरी न होने पर दोबारा आंदोलन की चेतावनी देकर घेराव समाप्त किया।
इस दौरान राधेश्याम यादव, अच्छे चौहान, मुन्ना आलम, दीपक चौहान, उमेश, फतेह आलम, रमेश यादव, नबाव, राजू मास्टर, सगीर, विनीत गुप्ता आदि मौजूद रहे।