फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Conflicting way shutdown

रास्ता बंद करने पर जताया विरोध

Thu, 19 Apr 2018 11:19 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Thu, 19 Apr 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
Conflicting way shutdown
अाक्राेश्ा - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
 कसया।  निर्माणाधीन कुशीनगर एयरपोर्ट के की चहारदीवारी के अंदर से होकर जा रहे नरकटिया-मिश्रौली मार्ग को बंद कराने की प्रशासनिक कोशिश पर बृहस्पतिवार को हंगामा शुरू हो गया। सड़क बंद करने के लिए जेसीबी से खुदाई शुरू होते ही कई गांवों के लोग मौके पर पहुंचे और रास्ता बंद करने का विरोध करने लगे। इस दौरान कई बार स्थिति तनावपूर्ण नजर आने लगी। हालांकि अफसरों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बातचीत से मामले को सुलझा लिया। 
विज्ञापन

कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का काम अंतिम दौर में है। परंतु कुछ रास्तों व विद्युत तार जैसे छोटे-छोटे अवरोध अब भी बरकरार हैं। बृहस्पतिवार को एसडीएम कसया श्रीप्रकाश शुक्ल की अगुवाई में नरकटिया-मिश्रौली सड़क को बंद कराने के लिए कसया, हाटा व तुर्कपट्टी थाने की फोर्स के अलावा पीएसी व महिला पुलिस पहुंची। इस दौरान कार्यदाई संस्था राइट्स की तरफ से जेसीबी मशीन से नींव की खुदाई कराकर फाउंडेशन का काम पूरा कराया गया। इस सड़क के बंद होने से प्रभावित नरकटिया खुर्द, मिश्रौली, डिघव्वा, परसहवां व मंगुरही के सैकड़ों लोग सड़क बंद कराने के लिए चल रहे निर्माण कार्य को रोकने पहुंच गए। इन लोगों का आरोप था कि जमीन अधिग्रहण के दौरान प्रशासन ने अलग से रास्ता मुहैया कराने की बात कही थी लेकिन अब मुकर रहे हैं। इसे लेकर प्रशासन और गांव के लोगों के बीच सुबह लगभग 11 से दोपहर बाद दो बजे तक तनातनी का माहौल कायम रहा।
विज्ञापन

 प्रशासन ने सूझबूझ दिखाते हुए अधिशासी अधिकारी डॉक्टर मणि भूषण तिवारी को एयरपोर्ट की चहारदीवारी के बगल से आवागमन के लिए एक रास्ता बनवाने का निर्देश दिया। मौके पर अपने मातहतों के साथ पहुंचकर अधिशासी अधिकारी ने जायजा लेकर जल्द सड़क निर्माण के लिए कार्य कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद विरोध जता रहे लोग शांत हो गए।        
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी यह मामला शांत हो ही रहा था कि कसया नगर से शाहपुर जाने वाली सड़क को भी बंद करने के लिए प्रशासन ने जेसीबी मशीन से खुदाई करा दी। इस पर शाहपुर गांव से काफी तादाद में महिला व पुरुष पहुंचकर विरोध करने लगे। विरोध के स्वर तेज होने पर पुलिस ने भी सख्ती दिखाई। नौबत धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। परंतु अफसरों ने फिर बातचीत के बाद सड़क खुदाई का कार्य बंद कराकर मशीन वापस भेज दी। 

इस दौरान एसओ कसया विनय कुमार पाठक, एसओ तुर्कपट्टी दुर्गेश सिंह, एसओ हाटा वेदप्रकाश राय, लेखपाल ब्रजेश मणि त्रिपाठी, हरिशंकर सिंह, राइटस कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर सूरज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed