फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Confirmation of rigging in PM Awas Yojana, BDO sent report

Kushinagar News: पीएम आवास योजना में धांधली की पुष्टि, बीडीओ ने भेजी रिपोर्ट

Tue, 17 Sep 2024 05:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 17 Sep 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Confirmation of rigging in PM Awas Yojana, BDO sent report
तमकुहीराज/सलेमगढ़। सेवरही ब्लॉक के बसडीला बुजुर्ग के लोगों ने पीएम आवास योजना के आवंटन में धांधली का आरोप लगाया है। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री समेत डीएम के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत के बाद बीडीओ सेवरही फूलचंद सरोज ने जांच की तो कुछ हद तक जांच में धांधली की पुष्टि हो गई। बीडीओ ने जांच रिपोर्ट सीडीओ को भेज दी है। लोगों का आरोप है कि नौ लोगों का आवास बना ही नहीं है और भुगतान किया जा चुका है। आरोप यह भी है कि ग्राम प्रधान के निजी आवास में भी योजना के तहत आवास बनाया गया है।
विज्ञापन

सेवरही ब्लॉक के गांव बसडीला बुजुर्ग निवासी राधेश्याम श्रीवास्तव, रमाकांत गोंड, रंजय ठकुराई, संदीप शर्मा, बलिस्टर गोंड, मनन श्रीवास्तव ने पोर्टल पर शिकायत की कि गांव में कुल 205 प्रधानमंत्री आवास आवंटित किए गए हैं। अधिकतर अपात्र लोगों से रुपये लेकर आवास आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि जनक राज के नाम का आवास ग्राम प्रधान के निजी आवास परिसर में बना है। एक ही परिवार में दो-दो आवास आवंटित किए गए हैं। इस शिकायत के बाद बीडीओ ने जांच शुरू कर दी है। गांव में भ्रमण कर बीडीओ ने आवास योजना की हकीकत जानने का प्रयास किया। प्रधान के घर में बने जनक राज के नाम से आवास की जांच की। गांव निवासी भाजपा नेता राधेश्याम श्रीवास्तव ने कहा कि अगर जांच में लापरवाही की गई तो गांव के लोग डीएम कार्यालय पर धरना देंगे। ग्राम प्रधान लालमन यादव ने बताया कि आवास वितरण में गड़बड़ी की शिकायत गलत है। मामले की चार बार जांच हो चुकी है। मौसेरे भाई के नाम से एक आवास बना है, जिसे मेरा आवास बताया जा रहा है। सभी मामले पुराने हैं। गंवई राजनीति में उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। वहीं, बीडीओ सेवरही फूलचंद सरोज ने बताया कि मामले की जांच रिपोर्ट सीडीओ को भेज दी गई है। प्रारंभिक जांच में शिकायत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed