फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Condolences over death of husband wife and child in accident

मातम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से गांव में पसरा सन्नाटा, पांच साल का मासूम हादसे से बेखबर

Thu, 16 Sep 2021 12:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 16 Sep 2021 12:37 PM IST
सार

पिपराइच थानाक्षेत्र के जंगल सुभान अली चौराहे के पास हुआ हादसा। रामकोला थानाक्षेत्र के लाला छपरा गांव के निवासी थे सभी लोग।

विज्ञापन
Condolences over death of husband wife and child in accident
गाड़ी गिर जाने की वजह से फैजल की जान बच गई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर इलाज कराने जा रहे कुशीनगर जिले के रामकोला क्षेत्र के लाला छपरा गांव निवासी एक ही परिवार के पति, पत्नी और बच्ची समेत तीन लोगों की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है। घर में चीत्कार मची हुई है। परिजनों का बिलखना देख वहां हर किसी की आंखें भर आ रही हैं।
विज्ञापन


रामकोला थानाक्षेत्र के लाला छपरा निवासी फारुख (35) बुधवार को बाइक से पत्नी और दो बच्चों के साथ गोरखपुर इलाज कराने जा रहे थे। अभी वह पिपराइच थानाक्षेत्र के जंगल सुभान अली चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि एक टेंपो की चपेट में आने से फारुख, पत्नी नजमा खातून (32) और बेटी नूरसमा (08) गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बेटा फैजल (05) को हल्की चोट आई है। मौजूद लोगों ने सभी घायलों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजवाया, जहां फारूख, नजमा और नूरसमा की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके बेटे फैजल का अभी इलाज चल रहा है। फारुख की मां कमरुन नेशा ने बताया कि फारुख दो माह पूर्व सऊदी अरब से लौटा था। फारुख के पिता खलील ने बताया कि इस संबंध में पिपराइच थाने में तहरीर दे दी गई है। गांव में मातम छाया हुआ है।

विज्ञापन


अम्मी-अब्बा को बुला दो...
हादसे में बाल-बाल बचा पांच साल का फैजल माता-पिता व बहन की मौत से बेखबर था। थाने में बैठा फैजल बार-बार अपने अम्मी-अब्बा को बुला रहा थी। पुलिस उसे समझा रही थी कि उसके मम्मी-पापा को चोट लगी है। इस वजह से अस्पताल में हैं, जल्दी आ जाएंगे। पुलिस उसे टॉफी और बिस्कुट देकर बहलाने की कोशिश में लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- एक झटके में चली गई तीन की जान: सड़क हादसे में दंपती और बेटी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed