फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Complaint sealed, hospital started operating again

Kushinagar News: शिकायत पर सील, फिर संचालित होने लगे अस्पताल

Sat, 14 Dec 2024 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 14 Dec 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Complaint sealed, hospital started operating again
पडरौना/दुदही। स्वास्थ्य विभाग में इन दिनों अजब खेल चल रहा है। पहले अवैध अस्पताल के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत होती है। इसके बाद नोडल अधिकारी चेकिंग करने जाते हैं और अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों को बिना मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सील कर दिया गया जाता है, लेकिन कुछ दिन बाद सील खोलकर संचालन शुरू हो जाता है।
विज्ञापन

दुदही ब्लॉक में ऐसे सात से अधिक अस्पताल संचालित हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली लोगों के बीच चर्चा का विषय बना है। बैकुंठपुर कोठी पर दो माह पहले सील अस्पताल का संचालन शुरू हो गया है और विभागीय जिम्मेदार इससे अंजान हैं।
विज्ञापन

दुदही ब्लाॅक में अवैध अस्पताल, पैथालॉजी, दांत के अस्पताल धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं। बिना डिग्री के लोगों का नीम हकीम इलाज कर रहे है और जब घटना होती है या कोई शिकायत मिलती है तो स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों की नींद खुलती है। बिना मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आनन-फानन में इन अवैध तरीके से संचालित अस्पतालों को सील कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो कुछ दिन बीतने के बाद सीएमओ कार्यालय में तैनात आउटसोर्सिंग वर्करों के माध्यम से डील होने के बाद अस्पतालों का संचालन फिर शुरू हो जाता है। वह स्थान या अस्पताल का नाम बदल दिया जाता है। दुदही ब्लॉक में पैथालॉजी, निजी अस्पताल और अल्ट्रासाउंड सेंटर 50 से अधिक अवैध तरीके से संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed