फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Complaint of land grabbing reached Samadhan Diwas, DM said- the accused will go to jail

Kushinagar News: समाधान दिवस में पहुंची जमीन हड़पने की शिकायत, डीएम ने कहा-जेल जाएंगे आरोपी

Tue, 10 Jun 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 10 Jun 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Complaint of land grabbing reached Samadhan Diwas, DM said- the accused will go to jail
तमकुहीराज। तहसील सभागार में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने आए फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उनकी मौजूदगी में राजस्व, पुलिस, विकास समेत अन्य विभागों से जुड़े कुल 61 मामले आए। जिसमें से राजस्व के छह मामले ही मौके पर निस्तारित किए जा सके। समाधान दिवस में क्षेत्र के मेंहदिया निवासी दो लोगों ने शिकायत की कि विपक्षी उनकी बैनामे की जमीन फर्जी ढंग से अपना नाम दर्ज कर लिए हैं। इस पर डीएम ने कहा कि चिंता मत करिए, आरोपी को जेल भेजेंगे।
विज्ञापन

तमकुहीराज तहसील सभागार में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी संतोष मिश्रा 11:57 बजे पहुंचे। डीएम व एसपी जैसे ही तहसील सभागार में प्रवेश करने के लिए सीढ़ियों पर चढ़े भाकपा नेता परमहंस सिंह की अगुवाई में 20 से अधिक किसानों ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने इलाके में सिंचाई के लिए नहरों में पानी नहीं आने की शिकायत की। सेवरही ब्लॉक के प्रधान बृजेश राय ने गांव की समस्याओं से अवगत कराया। बसडीला गुनाकर के ग्राम प्रधान लालमन यादव ने गांव की पानी टंकी से दो गांव की जलापूर्ति बाधित होने की शिकायत की। तरयासुजान थाना क्षेत्र के मेंहदिया बुजुर्ग निवासी रानी देवी ने रोते हुए कहा कि जिस बैनामे की जमीन पर घर बना कर उनका परिवार रहता है उसे विपक्षी ने जब्ती के लिए आवेदन किया है। इसके कारण परिवार के लोगों में असुरक्षा का भाव है। डीएम ने उन्हें शांत कराया और शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लतवाजीत निवासी पूनम देवी ने रोते-बिलखते कहा कि उनका देवर उनके हिस्से की जमीन कब्जा कर लिए हैं। मेंहदिया निवासी शुभकर शुक्ला और व्यास सिंह आदि ने डीएम से शिकायत की उनकी बैनामे की जमीन पर फर्जी ढंग से नाम दर्ज करा करीब 30 विपक्षी उन्हें परेशान कर रहे हैं। पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने आश्वासन देते हुए कहा कि चिंता न करो, परेशान करने वाले को जेल भेजेंगे। इसके बाद डीएम ने एसपी से बार्ता कर पटहेरवा थानाध्यक्ष विनय मिश्रा को बुलाकर आरोपी के बारे में जानकारी जुटाने के निर्देश दिए। सेवरही थाना क्षेत्र के नगर पंचायत सेवरही के वार्ड नंबर दो पुरानी बाजार निवासी रुक्मणि देवी ने डीएम से कहा कि साहब! दो बेटे है, एक की शादी हो चुकी है, दूसरा कुंवारा है। मेहनत मजदूरी कर दोनों को पालापोशा, लेकिन दोनों ही बेटे देखभाल नहीं करते है। बुजुर्ग महिला से सहानुभूति जताते हुए इंस्पेक्टर सेवरही धीरेंद्र राय को तलब कर महिला की संभव मदद के निर्देश दिए। इसी दौरान बार संघ तमकुहीराज के अध्यक्ष विनोद सिंह पटेल की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने सीओ चकबंदी का तमकुहीराज में कार्यालय खोलने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम तमकुहीराज ऋषभ पुंडीर, सीओ राकेश प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा, इंस्पेक्टर सुशील शुक्ला, अश्वनी राय, वेदप्रकाश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed