{"_id":"679290f8180327dd1001304a","slug":"complainants-returned-after-waiting-for-the-officers-meeting-to-end-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-130813-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अधिकारी की मीटिंग खत्म होने का इंतजार कर लौटे फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अधिकारी की मीटिंग खत्म होने का इंतजार कर लौटे फरियादी
Fri, 24 Jan 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के गांवों से हाड़ कंपाने वाली ठंड में गांव से अभिलेखीय कार्य कराने ब्लाक मुख्यालय पहुंचने वाले ग्रामीणों को घंटों पेड़ के नीचे इंतजार करना पड़ रहा है।
सचिवों के लगातार बैठक चलने के चलते जहां विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं तो वहीं सुदूर गांवों से आने वाले फरियादियों को मायूस लौटना पड़ रहा है।
बृहस्पतिवार को कोटवा स्थिति ब्लाक परिसर में पेड़ के नीचे हाथों में फाइल लिए ठंढ में ठिठुरते हुई बैठी बुजुर्ग महिला प्रभावती ने कहा कि एक सप्ताह से प्रतिदिन ब्लाक पर आ रही हूं पेंशन बनवाने के लिए। साहब से मुलाकात नहीं हो रही है। सुबह आईं हूं तो पता चला है कि सचिव साहब डीसी साहब के मीटिंग में है। चार घंटे से उनके ही इंतजार में बैठी हूं। देखिए आज भेंट होती है कि नहीं।
उसी पेड़ के निचे खड़ी किरन ने कागज दिखाते हुए कहा कि पति की मौत एक हादसे में हो गई थी। परिवार के मुखिया के मौत पर मिलने वाले आकस्मिक सहयोग राशि के लिए मृत्यु प्रमाणपत्र मांगा जा रहा है।
विज्ञापन
वही बनवाने के लिए शपथपत्र लेकर आई हूं। सचिव साहब मीटिंग में है। चार घंटा हो गया है लेकिन भेंट नहीं हो पाई है। सुबह से मीटिंग खत्म होने का इंतजार कर रहे ग्रामीणों को मायूसी ही हाथ लगी। डीसी मनरेगा के बैठक से निकलने के बाद सचिव दोबारा बीडीओ की बैठक में शामिल हो जाने से फरियादियों को लौटना पड़ा।