फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Compassion and mercy are the fundamental basis of Dharma: Atul Krishna

दया और करूणा है धर्म का मूल आधार : अतुल कृष्ण

Sun, 07 Jun 2026 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 07 Jun 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Compassion and mercy are the fundamental basis of Dharma: Atul Krishna
दुदही बाजार श्रीराम कथा सुनते लोगों की भीड़।संवाद
दुदही। कस्बे के सुराजी बाजार के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीराम कथा के अंतिम दिन शनिवार को कथा वाचक ने धर्म के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि दया और करुणा धर्म के मूल आधार हैं। इसके बाद कथा वाचक ने सीता हरण, लंका दहन, राम रावण युद्ध, विभीषण का राज्याभिषेक, भगवान राम का राज्याभिषेक प्रसंग की कथा विस्तार से सुनाई।
विज्ञापन

कथावाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि धर्म का मूल आधार दया और करुणा हैं। दोनों लोगों जीवन में हमेशा रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दूसरों की संपत्ति चाहे कितनी भी मूल्यवान हो उस पर हमारा कोई अधिकार नहीं है। 14 वर्ष वनवास करने के बाद भगवान श्री राम जब अयोध्या पहुंचे तो अयोध्या वासी खुशियों से झूम उठे। उन्होंने कहा कि रामायण लोगों को जीवन जीने के तरीके बताती है। उन्होंने कहा कि भगवान कण-कण में विराजमान हैं। अगर समाज में दीन दुखियों जरूरतमंदों की सेवा करें, तो भगवान खुश रहते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान श्री राम जानकी मंदिर समिति के अध्यक्ष नन्हे जायसवाल, गिरिजेश जायसवाल, रामकुमार जायसवाल, विश्वबंधु जायसवाल, विंध्याचल मित्तल, राघव ब्याहुत, हरिकेश गुप्ता, दुर्गेश जायसवाल, शम्भू जायसवाल, राजन व्याहुत, राजन जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed