फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Community kitchens operating amidst the floods are dismantling the wall of social discrimination alongside hunger.

Kushinagar News: बाढ़ में जलती सामुदायिक रसोई भूख के साथ मिटा रही सामाजिक भेदभाव की दीवार

Fri, 02 Oct 2026 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Community kitchens operating amidst the floods are dismantling the wall of social discrimination alongside hunger.
खड्डा (कुशीनगर)। बाढ़ जैसी आपदा के बीच खड्डा क्षेत्र में एक सामुदायिक रसोई लगातार जरूरतमंदों के लिए भोजन तैयार कर रही है। यह रसोई सिर्फ बाढ़ पीड़ितों की भूख मिटाने तक सीमित नहीं है बल्कि बिना किसी भेदभाव के लोगों को भोजन उपलब्ध कराकर सामाजिक समरसता का संदेश भी दे रही है।
विज्ञापन

करीब छह साल पहले तत्कालीन एसडीएम खड्डा अरविंद कुमार ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए इस पहल की शुरुआत की थी। बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित मरचहवा गांव में नाव के माध्यम से खाद्य सामग्री पहुंचाई गई थी। ग्राम प्रधान इजहार अंसारी की देखरेख में सामुदायिक भोजनालय शुरू हुआ। एसडीएम के आह्वान पर क्षेत्र के लोगों ने सहयोग किया और धीरे-धीरे यह पहल व्यवस्थित सामुदायिक रसोई के रूप में विकसित हो गई।
विज्ञापन

जनसहयोग से लगातार चल रही रसोई : शुरुआत में व्यक्तिगत प्रयास और जनसहयोग से संचालित यह व्यवस्था अब सरकारी सहायता के साथ जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों के सहयोग से जारी है। इस वर्ष बाढ़ के दौरान खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने भी रसोई संचालन में सहयोग किया। नगर पंचायत छितौनी और खड्डा के प्रतिनिधियों के साथ स्थानीय समाजसेवी भी इसमें योगदान दे रहे हैं।समय के साथ भोजन तैयार करने की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। बड़ी संख्या में लोगों के लिए भोजन तैयार करने और व्यवस्था संभालने के लिए अब पेशेवर भंडारियों की मदद ली जा रही है। इससे भोजन तैयार करने और वितरण की प्रक्रिया को व्यवस्थित करने में सहूलियत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed