{"_id":"68aa0b399faf976cd0083084","slug":"commotion-in-the-registry-office-allegations-of-rigging-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-143929-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रजिस्ट्री कार्यालय में हंगामा, धांधली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रजिस्ट्री कार्यालय में हंगामा, धांधली का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। शनिवार को एक बैनामा के दौरान हाटा तहसील परिसर और रजिस्ट्री कार्यालय में हंगामा हो गया। बैनामा कराने वाले व्यक्ति के बेटे तहसील में अधिवक्ता हैं और उन्होंने बैनामा के दौरान नियम कानून को ताक पर रखने बगैर गवाहों के ही बैनामा की कार्रवाई पूरी करने का आरोप लगाया। इस हंगामे के कारण काफी देर तक तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। इस दौरान अधिवक्ता के चैंबर में तोड़फोड़ की गई।
हाटा तहसील के ढाढा खुर्द निवासी एक व्यक्ति शनिवार को अपनी जमीन का बैनामा करने रजिस्ट्री कार्यालय पहुुंचे। कुल चार पत्रावली बैनामे के लिए पेश हुईं। इसकी जानकारी होने पर बैनामा करने वाले व्यक्ति के पुत्र जो कि तहसील में अधिवक्ता हैं, रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे और हंगामा करने लगे। इसकी वजह से एक बैनामा के गवाह भाग गए।
अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि गवाहों की गैर मौजूदगी में भी रजिस्ट्री कार्यालय के जिम्मेदारों की मिलीभगत से बैनामा की कार्रवाई पूरी कर ली गई। जो नियम विरुद्ध है। इसी के बाद हंगामा और बढ़ गया। इस मामले को लेकर बैनामा की पत्रावली तैयार करने वाले अधिवक्ता से भी कहासुनी हो गई। इस हंगामे अधिवक्ता के चैंबर में तोड़फोड़ की गई कुछ कुर्सियां टूट गईं। हंगामे के कारण कुछ घंटों के लिए रजिस्ट्री कार्यालय में कामकाज भी ठप हो गया।