फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Committee started investigation, statements of many people including father taken

Kushinagar News: कमेटी ने शुरू की जांच, पिता सहित कई लोगों का लिया गया बयान

Thu, 21 Dec 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 21 Dec 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Committee started investigation, statements of many people including father taken
रामकोला। सीएचसी रामकोला में गलत इंजेक्शन से तीन साल के मासूम की मौत के मामले में जांच शुरू हो गई। सीएमओ द्वारा गठित कमेटी बुधवार को सीएचसी रामकोला पहुंची। वहां मासूम के पिता, स्टाफ नर्स और अन्य कर्मचारियों का बयान लिया। घटना के दिन अस्पताल के एक डॉक्टर और परिसर में घूमने वाले दलालों पर आरोप लगाने वाले पिता ने अपना बयान बदल दिया। पिता ने कहा कि बहकावे में आकर तहरीर दी थी।
विज्ञापन

पकड़ी बांगर निवासी दुर्गेश चौरसिया ने थाने में तहरीर दी थी। इसमें आरोप था कि उनके बेटे सक्षम की तबीयत 13 दिसंबर को खराब हुई तो इलाज के लिए रामकोला सीएससी पर ले आए। यहां एक चिकित्सक के दो प्राइवेट कंपाउंडरों ने अपने ही पर्ची पर दवा लिखकर मंगाई और इंजेक्शन लगाया। उसका पैसा भी लिया। इंजेक्शन लगाने के बाद उनके बेटे की मौत हो गई। इसकी लिखित शिकायत थाने के अलावा सीएमओ से भी की। घटना की जांच के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी ने एसीएमओ डॉ. एसएन त्रिपाठी और डिप्टी सीएमओ डाॅ. आरके गुप्ता की दो सदस्यीय कमेटी बनाई।
विज्ञापन

बुधवार को दोनों अधिकारी रामकोला सीएचसी पहुंचे। सीएचसी पर आए मृतक के पिता दुर्गेश चौरसिया ने इस बार दोनों अधिकारियों को बताया कि इलाज के बाद बच्चे को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। वहां ले जाते समय रास्ते में बच्चे की मौत हो गई थी। उसके बाद किसी के बहकावे में आकर उन्होंने आरोप लगाया था और तहरीर दी थी। वहीं अपने सरकारी आवास पर मरीजों का इलाज करती पकड़ी गई स्टाॅफ नर्स से भी टीम ने पूछताछ की। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एसके विश्वकर्मा और डॉ. रजनीश कुमार श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed