फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Commissioner Choupal by hearing problems Mushars settlement

मुसहर बस्ती में कमिश्नर ने चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं

Thu, 30 Mar 2017 12:14 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Thu, 30 Mar 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Commissioner Choupal by hearing problems Mushars settlement
चौपाल - फोटो : अमर उजाला
कसया। कमिश्नर अनिल कुमार ने बुधवार को दोपहर बाद पडरौना ब्लॉक के सखवनिया बुजुर्ग गांव की शिवराजपुर मुसहर बस्ती में तकरीबन एक घंटे तक चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। कमिश्नर ने गांव में विभिन्न विभागों की ओर से कराए गए कार्यों का भ्रमण कर जायजा लिया। चौपाल में सबसे पहले बिजली सप्लाई के घंटों को लेकर कमिश्नर ने लोगों से पूछा। जवाब में लोगों ने 4 से 5 घंटे ही आपूर्ति मिलने की बात कही।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता बीएल आनंद ने नए शेडयूल के मुताबिक 18 घंटे बिजली देने की बात कही। कमिश्नर ने मुसहर बस्ती के लोगों को बिजली का कनेक्शन मुफ्त में देने के लिए कैंप लगाने का निर्देश दिया। इसके बाद शौचालय, इंदिरा आवास, प्रधानमंत्री आवासीय  योजना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन कार्ड, स्वच्छ पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों को त्वरित गति से निस्तारित करने का निर्देश दिया। चौपाल के दौरान आईटीआई के प्रधानाचार्य की ओर से विश्वकर्मा पूजा के नाम पर एक हजार रुपये लेने का मामला आने पर जमकर लताड़ लगाई। इस मामले में कमिश्नर ने एडीएम कृष्ण लाल तिवारी को जांच का निर्देश दिया। इस मौके पर डीएम शम्भु कुमार, सीडीओ केदारनाथ सिंह, एएसपी लाल साहब यादव, डीसी मनरेगा महेंद्र प्रसाद चौबे, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी सुल्तान अहमद, एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल, सीओ राघेवंद्र चतुर्वेदी, नायब तहसीलदार राधेश्याम उपाध्याय, बीडीओ रघुनाथ सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी रामपाल यादव, प्रभारी सीएमओ डॉ.सुर्दशन सोनकर सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed