फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Comments on Sanatan are the contribution of irreligious people: Rambhadracharya

सनातन पर टिप्पणियां अधार्मिक लोगों की देन : रामभद्राचार्य

Thu, 07 Dec 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 07 Dec 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Comments on Sanatan are the contribution of irreligious people: Rambhadracharya
कथा सुनाते रामभद्राचार्य।
तुर्कपट्टी। तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने बुधवार को कहा कि पृथ्वी पर धर्म की रक्षा के लिए प्रभु का अवतरण हुआ था। प्रभु श्रीराम ने भी पृथ्वी लोक पर आकर अधर्म के विरुद्ध धर्म की सत्ता स्थापित की। सनातन के विरुद्ध की जा रही टिप्पणियां अधार्मिक लोगों की देन हैं। आने वाले समय में इनके पतन से इसकी पुष्टि हो जाएगी। भारत वर्ष वह धार्मिक स्थान है, जो विश्व में वसुधैव कुटुंबकम् की भावना को बढ़ाता है। जो प्रभु श्रीराम की देश में स्थापित सर्वधर्म समभाव के भावना की देन है।
विज्ञापन


जगद्गुरु रामभद्राचार्य फाजिलनगर क्षेत्र के सेमरा धाम में चल रही नौ दिवसीय रामकथा के दूसरे दिन प्रवचन सुना रहे थे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में जब प्रभु श्रीराम का जन्म होने का समय आया तो चारों तरफ शगुन होने लगा। वातावरण में पक्षियां कलरव करने लगीं। पशु, जानवर व आमजन खुशी से मंगल गीत गाने लगे।
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि इतिहास गवाह है कि असुरों का बोलबाला होने पर किसी न किसी रुप में प्रभु का अवतार होता है। भगवान राम के जैसा पुत्र जिस कुल में पैदा हो जाता है, वह कुल हमेशा हमेशा के लिए गौरवान्वित हो जाता है। उस कुल की पहचान राम जैसा पुत्र हो जाता है। माता को पिता की ओर से दिए गए वचन को पूरा करने के प्रभु श्रीराम ने राजगद्दी का त्याग कर दिया। लंकाधिपति रावण का वध करके समाज में धर्म की स्थापना की। यह पीढ़ी परम भाग्यशाली है कि ऐसे विश्व के नियंता प्रभु श्रीराम के मंदिर की स्थापना को अयोध्या में देखने का सौभाग्य मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले मुख्य यजमान बैरिस्टर जायसवाल, गंगोत्री जायसवाल तथा सावर चंद्र गोयल व मीरा गोयल ने पूरे विधि विधान से व्यास गद्दी की पूजा के बाद रामकथा शुरू हुई। कथा स्थल पर मौजूद प्रदेश सरकार के खाद्य रसद मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि कुशीनगर की धरती धन्य है कि तुलसी पीठाधीश्वर यहां उपस्थित हैं। सांसद विजय कुमार दूबे, पडरौना के नगरपालिका परिषद अध्यक्ष अध्यक्ष विनय जायसवाल, भाजपा के जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय आदि ने सभी का स्वागत किया।


इस दौरान चंद्र प्रकाश यादव चमन, अनिल निर्मल, राणा प्रताप सिंह, जितेंद्र नाथ शुक्ला, प्रणय शुक्ला, महेंद्र दुबे, ज्ञान प्रकाश पांडेय, विकास तिवारी, पूर्व प्रधान विनय तिवारी, ब्रजेश पांडेय, विवेक उपाध्याय, सुनील कुमार सुमन, हरिकेश प्रजापति, अनिल प्रजापति, विजय कुमार मिश्रा, राणा प्रताप मिश्रा, नीतीश सिंह, विकास मौर्या आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed