फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   combined marriage programm

गले में वरमाला डाल एक-दूजे के हुए 629 जोड़े

Sat, 11 Dec 2021 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
combined marriage programm
कप्तानगंज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नव विवाहित जोड़ी को आशीर्वाद देते गौसेव? - फोटो : KUSHINAGAR
गले में वरमाला डाल एक-दूजे के हुए 629 जोड़े
विज्ञापन

- 95 मुस्लिम जोड़ों का भी हुआ निकाह
- गृहस्थी के सामान के साथ आशीर्वाद देकर किया गया विदा
- सात ब्लॉक मुख्यालयों पर आयोजित हुआ सामूहिक विवाह समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। जिले के सात ब्लॉक मुख्यालयों पर शनिवार को सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत चयनित जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। समारोह में 629 जोड़ों का विवाह हुआ, जिसमें 95 मुस्लिम जोड़े भी शामिल थे। इन्हें गृहस्थी का सामान और आशीर्वाद देकर विदा किया गया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनहरी लाल ने बताया कि शनिवार को 629 जोड़ों का विवाह कराया गया। इसमें पडरौना ब्लॉक में 131, हाटा में 139, खड्डा में 123, फाजिलनगर में 28, कप्तानगंज में 92, तमकुहीराज में 90 और कसया में 21 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इसमें से पडरौना में 35, हाटा में 11, खड्डा में 22, कप्तानगंज में पांच, फाजिलनगर में पांच, तमकुहीराज में 14 और कसया में तीन मुस्लिम जोड़े भी शामिल थे।
विज्ञापन

कसया प्रतिनिधि के अनुसार यहां 18 हिंदू और तीन मुस्लिम जोड़ों का विवाह हुआ। विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पं. सत्यनारायण पति त्रिपाठी, रमेश तिवारी, विजय दूबे, रामध्यान मिश्र, राजेंद्र तिवारी आदि ने आशीर्वाद प्रदान किया। बीडीओ राधेश्याम सिंह ने बताया कि बेटियों के खाते में 35 हजार रुपये नकद और 10 हजार रुपये के गृहस्थी का सामान दिया गया है। अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरजीत यादव व संचालन विजय कुमार राय ने किया। इस मौके पर दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी अनुरीता, एडीओ पंचायत देवेंद्र प्रसाद, सचिव विनोद द्विवेदी, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष अकबर अंसारी, ब्लॉक अध्यक्ष प्रभुनाथ प्रसाद, अवनीश शुक्ल सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार सांसद रमापति राम त्रिपाठी की मौजूदगी में यहां 90 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जिसमें 14 मुस्लिम जोड़े थे। तमकुहीराज के रामलीला मैदान में आयोजित इस समारोह में तमकुही, सेवरही एवं दुदही से आए नव जोड़े शामिल हुए। आचार्य पं. अजय शास्त्री ने हिंदू रीति रिवाज से विवाह संपन्न कराया। इस दौरान गायक अजय गिरी, यूपी एग्रो के चेयरमैन जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा, प्रेमचंद मिश्र, वशिष्ठ राय, अनुराधा राय, रमावती देवी, अजय तिवारी, सुरेंद्र प्रताप सिंह, बब्बन राय, लक्ष्मण चतुर्वेदी, केशव पांडेय आदि मौजूद थे।

हाटा प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक परिसर में मोतीचक, सुकरौली और हाटा विकास खंडों के कुल 171 जोड़ेे परिणय सूत्र में बंधे। इनमें 15 मुस्लिम जोड़े भी शामिल थे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, विधायक पवन केडिया, कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी और नगरपालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा ने आशीर्वाद प्रदान किया। अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान मजीबुल्लाह राही, मोतीचक प्रमुख अर्चना सिंह, सुकरौली प्रमुख रंजना पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी शाही, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष टुनटुन राव, रजनीश बरनवाल, रामानंद सिंह, संदीप सिंह, तहसीलदार राव प्रधान संघ अध्यक्ष, बीडीओ हाटा सुशील कुमार अग्रहरि, ऊषा पाल, सुशील कुमार सिंह, हरेंद्र राव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed