{"_id":"69bdc273f7fd9b54590c040b","slug":"combine-harvester-crashes-through-bridge-railing-and-hangs-precariously-one-dead-two-injured-kushinagar-news-c-209-1-skn1001-147811-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पुल की रेलिंग तोड़ लटकी कंबाइन मशीन, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पुल की रेलिंग तोड़ लटकी कंबाइन मशीन, एक की मौत, दो घायल
Sat, 21 Mar 2026 03:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 21 Mar 2026 03:26 AM IST
विज्ञापन
मगहर में पुल से लटकी कंपाइन मशीन। संवाद
संतकबीरनगर/मगहर। मगहर इलाके के हाईवे पर कबीर चौरा काला गेट के पास शुक्रवार की सुबह नई कंपाइन मशीन अनियंत्रित हो गई। पुल की रेलिंग तोड़ते हुए कंपाइन मशीन का आधा हिस्सा पुल से नीचे लटक गया। कंपाइन मशीन मालिक गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र के जद्दूपुर गांव निवासी देवेंद्र यादव (50) पुत्र छोटेलाल, शाहजहांपुर जिले के थाना कोटर ग्राम सोयारी निवासी खलासी सोनपाल पुत्र राम बहादुर (30) और चालक शाहजहांपुर जिले के थाना कोटर ग्राम सोयारी निवासी दिनेश राठौड़ पुत्र इंद्रजीत राठौड़ (25) गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची मगहर पुलिस और स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने उनके परिजनों को भी सूचित कर दिया।
मगहर चौकी इंचार्ज विनोद यादव ने बताया कि सूचना मिली कि शुक्रवार की सुबह एक नई कंपाइन मशीन बस्ती की ओर से गोरखपुर की तरफ जा रही थी। हाईवे पर शुक्रवार की सुबह साढ़े सात बजे के करीब कबीर चौरा काला गेट के निकट पुलिया के पास पहुंचते ही मशीन अनियंत्रित हो गई और पुल की रेलिंग तोड़ते हुए उसका आधा हिस्सा पुल से नीचे लटक गया। कुछ हिस्सा सड़क पर लटक रहा था।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पहुंंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से दुर्घटना में घायल तीनों लोगों को तत्काल एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय इलाज के लिए भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने घायलों में गोरखपुर जिले के थाना झंगहा स्थित ग्राम जद्दूपुर निवासी कंपाइन मशीन मालिक देवेंद्र यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि शाहजहांपुर जिले के थाना कोटर ग्राम सोयारी निवासी खलासी सोनपाल और चालक शाहजहांपुर जिले के थाना कोटर ग्राम सोयारी निवासी दिनेश राठौड़ की हालत गम्भीर है। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, फोन करके उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
इस संबंध में कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में यदि कोई तहरीर मिलती है तो उसकी भी जांचकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पूर्व ब्लॉक प्रमुख बताए जा रहे कंपाइन मशीन मालिक
मगहर हाईवे पर हुए हादसे में मृतक देवेंद्र यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख बताए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जनपद के जद्दूपुर गांव के प्रधान और ब्रह्मपुर ब्लॉक के पूर्व प्रमुख देवेंद्र यादव (50) पंजाब से नई जद्दूपुर मशीन खरीदकर ला रहे थे। मगहर कबीर समाधि स्थल के पास हाईवे काला गेट से आगे उनकी कंपाइन मशीन एक अज्ञात वाहन की टक्कर से अनियंत्रित हो गई। मशीन पुल के डिवाइडर से टकराई और रेलिंग तोड़कर उसका आधा हिस्सा पुल से नीचे लटक गया। मृतक देवेंद्र यादव के दो बेटे सतीश यादव (18), सुजीत यादव (20) और एक बेटी है।