फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Collision pick up with a steep car

खडी कार से टकराई पिकअप,पांच पशुओ की मौत

Wed, 24 Jul 2019 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Collision pick up with a steep car
दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : KUSHINAGAR
खड़ी कार से टकराई पिकअप, पांच पशुओं की मौत
विज्ञापन

कसया(कुशीनगर)। पशुओं से लदी पिकअप बुधवार को कसया-तुर्कपट्टी मार्ग स्थित एक होटल के पास खड़ी कार से टकरा गई। पिकअप में लादे गए पांच पशुओं की मौत हो गई। दो पशु घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की सूचना पर पहुंचे डॉक्टरों ने पशुओं का पोस्टमार्टम किया। बाद में मृत पशुओं को दफन कर दिया गया।

बुधवार को तुर्कपट्टी की ओर जा रही पिकअप नहर बाईपास के बगल एक निजी होटल के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़ी कार में टक्कर मारने के बाद पलट गई। पिकअप में सात गाय लदी थीं। इनमें से पांच की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इन्हें तस्करी के लिए बिहार ले जाया जा रहा था। इस दौरान सड़क पर टहल रहे लोगों के मुताबिक पीछे से एक लाल रंग की स्कार्पियो पहुंची और घायल पिकअप चालक के साथ एक अन्य व्यक्ति को बैठाकर तुर्कपट्टी की ओर चली गई। एसओ ने बताया कि मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed