{"_id":"6a46ca6719866585640bf4af","slug":"collision-between-tractor-trolley-and-bolero-both-drivers-injured-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-162946-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रैक्टर-ट्राॅली और बोलेरो की टक्कर, दोनों चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रैक्टर-ट्राॅली और बोलेरो की टक्कर, दोनों चालक घायल
Fri, 03 Jul 2026 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
रजवटीया गाव के पास बोलेरो व टैक्टर में टक्कर।संवाद
पटहेरवा/पिपरा कनक। क्षेत्र के हाईवे स्थित रजवटिया के मथौली टोला के सामने बृहस्पतिवार सुबह ट्रैक्टर-ट्राॅली व बोलेरो की टक्कर में दोनों वाहनों के चालकों के अलावा तीन अन्य घायल हो गए। ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट गई और उस पर लदा सामान सड़क पर बिखर गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।
ट्रैक्टर-ट्राॅली गौरी श्रीराम से शादी का सामान लादकर पटहेरवा क्षेत्र के भेड़िहारी टोला आ रही थी। मथौली टोला के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। ट्रैक्टर चालक करमजीत (30) निवासी पटहेरवा और बोलेरो चालक अलाउद्दीन (35) निवासी लवनिया गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्राली पर सवार तीन अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं। एसओ प्रविंद्र राय ने कहा कि घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।