फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   CO lodged absentee report on two including SI found missing from night duty

Kushinagar News: रात्रि ड्यूटी से गायब मिले एसआई समेत दो पर सीओ ने दर्ज कराई गैर हाजिरी रपट

Thu, 26 Dec 2024 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 26 Dec 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
CO lodged absentee report on two including SI found missing from night duty
पडरौना। कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर रात्रिकालीन ड्यूटी की जांच करने निकले सीओ सदर ने पडरौना कोतवाली समेत तीन थाना क्षेत्रों का निरीक्षण किया। पीआरवी वाहन सभी रूट चार्ट के मुताबिक मिले। इस पर उन्होंने पीआरवी कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया। कप्तानगंज क्षेत्र में एक एसआई समेत दो लोग ड्यूटी से गायब मिले। इस पर सीओ ने गैर हाजिरी रपट दर्ज कराई। साथ ही चेतावनी दी कि अगर ड्यूटी के दौरान कोई भी कर्मी अनुपस्थित मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय ने कप्तानगंज क्षेत्र में संचालित पीआरवी वाहन 2544, रामकोला क्षेत्र की पीआरवी वाहन 2513 व कोतवाली पडरौना क्षेत्र के पीआरवी 4478 वाहनों का निरीक्षण। इस दौरान पीआरवी वाहनों के पुलिसकर्मी सतर्क व रूट चार्ट के मुताबिक मिले, जिन्हें पुलिस की दृश्यता बढ़ाने समेत अन्य आवश्यक निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

सीओ ने कप्तानगंज क्षेत्र में थाना कार्यालय, सुभाष चौक, किसान चौक, गोबरही चौरहा आदि स्थानों पर रामकोला क्षेत्र में थाना कार्यालय, मेहदीगंज, मिश्रौली चौकी, सुख्सवलिया आदि स्थानों पर ड्यूटी की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सीओ ने कोतवाली पडरौना क्षेत्र में कठकुइया मोड़ पिकेट, आवास विकास कॉलोनी पिकेट, छावनी पिकेट आदि स्थानों का निरीक्षण किया। कप्तानगंज क्षेत्र में जांच के दौरान एसआई अविनाश यादव व सुभाष चौक पिकेट ड्यूटी पर कांस्टेबल कर्मवीर सिंह अनुपस्थित मिले। इन पर सीओ ने गैरहाजिरी रपट अंकित कराई।

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed