फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   CMO made villagers aware

Kushinagar News: सीएमओ ने किया गांव वालों को जागरूक

Fri, 18 Oct 2024 04:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 18 Oct 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
CMO made villagers aware
कसया। ग्राम पंचायत मैनपुर के खदही मुसहर बस्ती में बृहस्पतिवार को दस्तक व संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया गया। मरीजों का इलाज किया गया। सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने लोगों को जागरूक किया। मच्छर जनित बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया आदि से बचने की अपील की।
विज्ञापन

दस्तक अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपाय बता रहे हैं। बुखार और खांसी के रोगियों, इन्फलुएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई), टीबी फाइलेरिया, कालाजार और कुष्ट रोगियों के अलावा कुपोषित बच्चों की सूची बनाई जा रही है। मच्छर का लार्वा पाए जाने वाले घर की सूचना ब्लाक और जिला मुख्यालय पर भेजनी है।
विज्ञापन

सीएमओ ने घर-घर जाकर मुसहरों का हाल भी जाना। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. मार्कंडेय चतुर्वेदी, डाॅ. संजय कुमार सिंह की टीम ने डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, दिमागी बुखार, टीबी, कुष्ठ आदि बीमारियों की जांच की गई। प्रकाश कुमार, डाॅ. नजरिन, डाॅ. सावित्री सिंह, डाॅ. पल्लवी सिंह, फिजियोथैरेपिस्ट अमजद अली, वीरेंद्र कुमार शर्मा, मीरा दूबे, संध्या देवी, अजीत यादव के अलावा आयुष्मान मित्र, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed