फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   cm programe in kushinagar

सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा प्रशासन

Wed, 25 Dec 2019 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
cm programe in kushinagar
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के संभावित दौरे को लेकर सोहरौना गांव में कार्यक्रम स्थल का जायजा ले? - फोटो : KUSHINAGAR
सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा प्रशासन
विज्ञापन

सोहरौना में मंडी समिति के शिलान्यास के साथ ही कई परियोजनाओं की घोषणा संभव
शिलान्यास स्थल, सभास्थल व पार्किंग के लिए देखी गई जगह
पडरौना। मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक सरगर्मी तेज हो गई है। प्रशासन ने बुधवार सुबह ही जिले भर के सफाई कर्मियों को जिला मुख्यालय बुला लिया है। यहां सोहरौना गांव में मंडी समिति का शिलान्यास होना है। प्रशासन ने शिलान्यास स्थल, सभास्थल व पार्किंग के लिए अलग-अलग स्थानों का निरीक्षण किया। हालांकि अभी जगह व डेट तय नहीं है लेकिन प्रशासनिक तैयारियों से ऐसा लग रहा है कि एक-दो दिन में सब कुछ फाइनल हो सकता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कुशीनगर से गहरा नाता है। मुख्यमंत्री बनने के बाद वे कई बार जनपद के अलग-अलग हिस्सों में आ चुके हैं। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में अचानक उनके कार्यक्रम की फिर चर्चा तेज हो गई हैं। मंगलवार की रात वीडियो कांफ्रेंसिंग में इस बात का निर्देश जिला प्रशासन को मिला कि सीएम इसी सप्ताह कुशीनगर जाने वाले हैं। इसके बाद बुधवार को प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गईं। सुबह आठ बजे ही पडरौना समेत कई ब्लाकों के सफाई कर्मचारियों को जिला मुख्यालय बुला लिया गया। रविंद्रनगर से सोहरौना गांव तक करीब दो किलोमीटर की दूरी में हाईवे के किनारे साफ-सफाई शुरू हो गई। सोहरौना गांव में सीएम के हाथों नवीन मंडी की आधारशिला रखवाने की तैयारी है। इसके अलावा सीएम कई सड़कों व पुलों का शिलान्यास तथा कुछ का लोकार्पण भी कर सकते हैं। नवीन मंडी स्थल की जमीन पर शिलान्यास की तैयारी के लिए वहां टेंट आदि भी मंगा लिया गया है। सुबह 11 बजे डीएम डॉक्टर अनिल कुमार सिंह, एसपी विनोद कुमार मिश्र, सीडीओ आनंद कुमार, एसडीएम सदर रामकेश यादव, कोतवाल पवन कुमार सिंह आदि मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पार्किंग के लिए तीन जगह देखी गई जमीन
सीएम के संभावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अफसरों ने सबसे पहले सोहरौना नहर के पास नवीन मंडी स्थल की जमीन को देखा। यहां शिलान्यास स्थल व जनसभा के लिए व्यवस्था कराई जाएगी। इसके बाद पार्किंग के लिए सोहरौना प्राथमिक विद्यालय के फील्ड और सपा कार्यालय के पास खाली पड़ी जमीन को देखा गया। इसके अलावा पार्किंग के लिए जिला मुख्यालय के बुद्घा पार्क का भी उपयोग होने की संभावनाओं पर विचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक फोर्स देख अचंभित रह गए लोग
सोहरौना गांव के पास अचानक सड़क पर भीड़ व अफसरों की गाड़ियां देख हाइवे से गुजरने वाले अचंभित रह गए। सड़क पर गाड़ियों की भीड़ देख बाइक व कार चालक किनारे होने लगे। कोतवाल पवन कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस कर्मियों ने सड़क पर से लोगों को किनारे कराकर आवागमन सामान्य कराया।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए हो रही तैयारी: एसपी
एसपी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए तैयारी शुरू कर दी गई है। हेलीपैड, शिलान्यास व सभास्थल के लिए प्लानिंग हो चुकी है। पार्किंग के लिए जगह देखी जा रही है। हर जगह जरूरत के अनुसार सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जाएगा।

संभावित कार्यक्रम के लिए हो रही है तैयारी: डीएम
डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सोहरौना गांव में नवीन मंडी स्थल का शिलान्यास होना है। इसके अलावा कई अन्य परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण का कार्यक्रम है। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। अभी डेट तय नहीं है लेकिन अपनी तरफ से तैयारी पूरी की जा रही है। एक-दो दिन में ही सब कुछ फाइनल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed