{"_id":"60abe7dc8ebc3eb1f22a42ae","slug":"cm-may-come-tomorrow-to-review-covid-kushinagar-news-gkp395683472","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड समीक्षा के लिए कल आ सकते हैं सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड समीक्षा के लिए कल आ सकते हैं सीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड समीक्षा के लिए कल आ सकते हैं सीएम
- प्रशासन ने संभावित कार्यक्रम को लेकर शुरू कर दी हैं तैयारियां
- जिला अस्पताल के अलावा किसी गांव का कर सकते हैं निरीक्षण
- एक दिन पहले ही तैयारियों का जायजा लेने आ रहे हैं प्रभारी मंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। कोविड संकट के दौरान अचानक जिले में दो दिवसीय दौरे पर आ रहे प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम के साथ ही मुख्यमंत्री के आगमन की भी चर्चा है। प्रशासनिक सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि सीएम 26 मई को आएंगे। इस दौरान वे एक अस्पताल व एक गांव का निरीक्षण कर सकते हैं। हालांकि इसका कोई अधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है, लेकिन तैयारियां जरूर शुरू हो गई हैं।
दो दिन पहले जिले के प्रभारी मंत्री मुकुट विहारी वर्मा के आने की सूचना प्रशासन को मिली थी। बताया जा रहा था कि प्रभारी मंत्री जिले में अफसरों के साथ बैठक के अलावा पार्टी पदाधिकारियों की बैठक कर पंचायत चुनाव की तैयारियों को परखेंगे। सोमवार शाम यह खबर मिली कि अब मुख्यमंत्री का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। सूत्रों का कहना है कि सीएम बुधवार को जिला अस्पताल अथवा इसी परिसर में स्थित कोविड अस्पताल तथा एक गांव का दौरा कर कोरोना उपचार की व्यवस्थाओं का जायजा लेेंगे। डीएम एस राजलिंगम का कहना है कि अभी कार्यक्रम की आधिकारिक सूचना नहीं आई है, लेकिन पूरी संभावना है कि बुधवार को मुख्यमंत्री जिले का निरीक्षण करें। दौरे का उद्देश्य कोरोना संक्रमितों के उपचार व बचाव के प्रयासों की समीक्षा करना है।