{"_id":"657f4ef903b7a55ab90e48f4","slug":"clue-of-kidnapped-girl-found-in-bangalore-police-dispatched-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-9473-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अपहृत युवती का बंगलुरू में मिला सुराग, पुलिस रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अपहृत युवती का बंगलुरू में मिला सुराग, पुलिस रवाना
Mon, 18 Dec 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 18 Dec 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के मोतीपाकड़ गांव से बीते शुक्रवार की भोर में अपनी मां के साथ खेत की तरफ जाते समय अपहृत 20 वर्षीय युवती का सुराग बंगलुरू में मिला है। पुलिस ने मोबाइल फोन सीडीआर से उसका पता लगाया है। उसे लाने के लिए पुलिस रवाना हो गई है। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने एक महिला सहित सात लोगों पर केस दर्ज किया था। एक महिला समेत छह लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बीते शुक्रवार की भोर में अपनी मां के साथ खेत की तरफ जाते समय बोलेरो से आए कुछ लोगों ने युवती का अपहरण कर लिया था। मां ने गांव में आकर शोर मचाया था। उसके पति ने इस मामले में रामकोला थाने में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई थी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया था। हालांकि, पुलिस युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध बता रही थी।
रामकोला थाने के एसएचओ राजू सिंह ने बताया कि युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूछताछ करने के लिए एक महिला सहित छह लोगों को थाने पर बुलाया गया था। युवती और युवक के मोबाइल नंबर के जरिए पता किया जा रहा है। उनके मोबाइल फोन का लोकेशन बंगलुरू में मिला है। उनकी तलाश के लिए पुलिस रवाना हो गई है। जल्द ही युवती को ढूंढ लिया जाएगा।