{"_id":"59ecd26a4f1c1bd9538b89ce","slug":"cleanliness-of-chhath-ghatas-preparations-ready","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ घाटों की हुई साफ-सफाई, तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ घाटों की हुई साफ-सफाई, तैयारियां शुरू
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Sun, 22 Oct 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
सेवरही में पूजा स्थल की सफाई करते लोग।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमकुहीरोड। सेवरही क्षेत्र में दीपावली संपन्न हो जाने के बाद अब छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर होने वाले छठ पूजा को लेकर रविवार से पूजा स्थलों की साफ सफाई और रंगाई पुताई का काम शुरू हो गया। छठ पूजा को सकुशल संपन्न कराए जाने को लेकर तहसील प्रशासन भी पूरी तरह तैयार है। रविवार को एसडीएम ने शिवाघाट सहित अन्य छठघाटों का जायजा लिया और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
बिहार से सटा होने के कारण सेवरही क्षेत्र में छठ पूजा हर साल बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इसके लिए बांसी नदी व गंडक नदी के किनारे व तालाबों के आसपास विशेष पूजा स्थल बनाए गए हैं। शनिवार को गोवर्धन पूजा संपन्न हो जाने के बाद लोगों का सारा ध्यान अब छठ पूजा की ओर केंद्रित हो गया है। रविवार से शिवाघाट, पांडेयपट्टी घाट, दमकल घाट, बाबा विन्देश्वरी दास शिव मंदिर, गोलाघाट, पिपराघाट, रूकमणीघाट, मलाहीटोला, जंगलीपट्टी, बभनौली, राजपुर, दोमाठ, ब्रह्मपुर, पिरोजहॉ, संतपट्टी, पकड़ीयार सहित अन्य गॉवों में बने छठ घाटों की साफ-सफाई व रंगाई-पुताई का कार्य शुरू हो गया।
छठ पूजा की तैयारियों के मद्देनजर तमकुहीराज के एसडीएम गुलाबचंद्र ने हलका लेखपाल अश्विनी राय, अशोक वर्मा, देवचंद्र प्रसाद, जयंत गुप्ता आदि के साथ शिवाघाट स्थित छठ पूजा स्थल का निरीक्षण किया और घाटों की सफाई के साथ पर्याप्त प्रकाश व सुरक्षा व्यवस्था का बंदोबस्त किए जाने का निर्देश दिया।