फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Cleaning of Bansi Ghat and cremation site started

Kushinagar News: बांसी घाट और अंत्येष्टि स्थल की शुरु हुई सफाई

Tue, 31 Oct 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 31 Oct 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Cleaning of Bansi Ghat and cremation site started
28 अक्तूबर को प्रका​शित खबर।
- एडीओ पंचायत की मौजूदगी में सफाई कर्मचारियों की टीम सफाई में जुटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मंसाछापर। अमर उजाला में प्रकाशित खबर के बाद पंचायती राज विभाग सक्रिय हुआ है। सोमवार को डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी के सख्ती के बाद एडीओ पंचायत भगवंत कुशवाहा की मौजूदगी में दो न्याय पंचायत के सफाई कर्मचारियों को लगाकर बांसी घाट और अंत्येष्टि स्थल की वृहद सफाई कराई गई।
विशुनपुरा ब्लॉक के प्रसिद्ध बांसी घाट और अंत्येष्टि स्थल पर गंदगी की भरमार थी। बांसी नदी भगवान राम के आस्था से जुड़ा हुआ है। यहां प्रतिदिन लोग शवों का अंतिम संस्कार करने आते है। सफाई के अभाव में बांसी घाट समेत अंत्येष्ठि स्थल के पास कूड़ा-करकट फैली थी।
विज्ञापन

उन्हीं गंदगी के बीच अंतिम संस्कार करने आए लोग बैठने को विवश थे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के कहने के बाद भी सफाई कर्मचारी बांसी घाट और अंत्येष्टि स्थल की सफाई नहीं करते थे। रविवार को अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर को डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने संज्ञान में लिया और एडीओ पंचायत को तत्काल वृहद सफाई कराने का निर्देश दिए। सोमवार को एडीओ पंचायत भगवंत कुशवाहा की मौजूदगी में दो न्याय पंचायत के सफाई कर्मचारियों की टीम लगाकर बांसी घाट और अंत्येष्टि स्थल परिसर की बृहद सफाई कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed