{"_id":"6176ec9f22b8894bc8691313","slug":"cleaned-ghat-for-aarti-kushinagar-news-gkp4142050192","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा आरती के लिए शुरू हुई घाट की साफ-सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा आरती के लिए शुरू हुई घाट की साफ-सफाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा आरती के लिए शुरू हुई घाट की साफ-सफाई
कस्बे के बांसी नदी स्थित शिवाघाट पर सात नवंबर को होगी गंगा आरती
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। सेवरही कस्बे के बांसी नदी स्थित शिवाघाट पर सात नवंबर को आयोजित होने वाली गंगा आरती की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए नगर पंचायत की तरफ से घाट की साफ-सफाई और घाट, गुंबद और मंदिर समेत अन्य भवनों की रंगाई-पुताई का कार्य शुरू कर दिया गया है।
सेवरही के बांसी नदी तट पर कुशीनगर महोत्सव के तहत सात नवंबर को गंगा आरती का आयोजन होना है। इसमें बनारस से आए पुरोहितों द्वारा गंगा आरती के आयोजन के साथ लखनऊ व गोरखपुर से आए कलाकारों द्वारा भजन संध्या व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। जिसे लेकर सेवरही नगर पंचायत की ओर से शिवाघाट पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सोमवार को नदी घाट की साफ-सफाई और घाट पर बनाए गए गुंबद, मंदिरों और अन्य भवनों की रंगाई-पुताई का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा इस कार्यक्रम को देखने के लिए आने वाले लोगों के बैठने आदि की व्यवस्था भी की जा रही है। सेवरही नगर पंचायत के चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा ने बताया कि बांसी नदी व शिवाघाट का पौराणिक महत्व है। कुशीनगर महोत्सव के निमित इस घाट पर गंगा आरती का आयोजन होना क्षेत्र के लोगों के लिए गर्व की बात है। इस आयोजन को भव्य व ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई।