{"_id":"69b087ac15455e8f580e3d9c","slug":"claims-sufficientqueues-at-gas-agencies-even-at-night-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-156139-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दावा ‘पर्याप्त’...गैस एजेंसियों पर रात में भी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दावा ‘पर्याप्त’...गैस एजेंसियों पर रात में भी कतार
Wed, 11 Mar 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
सपहा नायक गैस एजेंसी पर रात्रि में सिलेंडर लेने के लिए जुटी भीड़।स्रोत-सोशल मीडिया
पडरौना। जिले भर में गैस एजेंसियों पर इन दिनों उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। हालांकि गैस कंपनियां, एजेंसी संचालक सहित पूर्ति विभाग दावा कर रहे हैं कि घरेलू रसोई गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और नियमित आपूर्ति जारी है। बावजूद इसके सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से लोग समय से पहले सिलिंडर लेने के लिए एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं। कई स्थानों पर अव्यवस्था और हंगामे जैसी स्थिति बन रही है।
जिले की विभिन्न गैस एजेंसियों पर मंगलवार को सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। कई लोग खाली सिलिंडर लेकर एजेंसियों के बाहर कतार में खड़े दिखे। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस की आपूर्ति में देरी और संभावित संकट की खबरों के कारण वे समय रहते सिलिंडर लेना चाहते हैं। गैस एजेंसी संचालकों के अनुसार, फिलहाल घरेलू रसोई गैस का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और वितरण व्यवस्था सामान्य है। एजेंसी संचालकों का कहना है कि भीड़ का मुख्य कारण अफवाह और एक साथ बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं का पहुंचना है।ऊर्जा क्षेत्र के जानकारों के अनुसार पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर एलपीजी आपूर्ति को लेकर चिंताएं जरूर बढ़ी हैं, लेकिन भारत सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए उत्पादन बढ़ाने और आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, देश में एलपीजी का पर्याप्त भंडार मौजूद है और रिफाइनरियों को उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि घरेलू उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी न हो।हालांकि शहरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में एजेंसियों पर कतारें देखी जा रही हैं, जिसका मुख्य कारण अचानक बढ़ी मांग और अफवाहों के चलते लोगों का एक साथ सिलेंडर लेने पहुंचना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जिले की एजेंसियों का दावा : जिले की अधिकांश गैस एजेंसियों ने बताया कि उनके पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और प्रतिदिन नियमित रूप से सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है। एजेंसी संचालकों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही गैस बुक कराएं।