फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Claims of ample urea... search continues at the societies.

Kushinagar News: भरपूर यूरिया का दावा...समितियों पर लटका तलाश

Tue, 07 Jul 2026 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Claims of ample urea... search continues at the societies.
पडरौना। खाद वितरण के लिए साधन सहकारी समितियों के गोदाम खाली हैं। जहां उपलब्ध है वह बहुत ही सीमित मात्रा में है। जबकि धान की फसल की रोपाई के बाद यूरिया खाद की किसानों की अब बहुत जरूरत है। इसके विपरीत संचालित साधन सहकारी समितियों पर ताले लटक रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं,जहां ताले खुले हुए हैं, वहां किसानों की लंबी कतारें लग रही है। सीमित स्टॉक के चलते कतार में लगे तमाम किसान बिना खाद ही वापस लौट जाने को मजबूर हो जा रहे हैं। जबकि प्रशासन की ओर से जिले में पर्याप्त मात्रा में यूरिया और अन्य उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता के दावे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

10:15 बजे : साधन सहकारी समिति मंगूरीपट्टी में ताला तो खुला रहा लेकिन यूरिया उपलब्ध नहीं थी। यहां यूरिया के लिए पहुंचे किसान बिना यूरिया ही मायूस होकर लौट जा रहे थे। बीते शुक्रवार को 222 बोरी यूरिया आई थी, जो किसानों की जरूरत के हिसाब से कम पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

10:45 बजे : साधन सहकारी समिति पुरैना कटेया में सीमित मात्रा में यूरिया उपलब्ध रही। वहां पहुंचे किसानों को यूरिया दी जा रही थी। वहीं, बी पैक्स जोगिया का ताला बंद मिला। समिति के सचिव राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बीते शुक्रवार को 222 बोरी यूरिया आई थी। जिसे किसानों में वितरण कर दिया गया। अब दोबारा आने पर किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा।
सुबह 11:00 बजे : साधन सहकारी समिति बोदरवार में नौ गांवों के 1400 किसानों के बीच 220 बोरी यूरिया की उपलब्धता रही। जहां भोर से ही किसान समिति के बाहर यूरिया के लिए कतार में इंतजार करते रहे। किसानों ने कहा कि निजी दुकानों से 267 रुपये की जगह 500 रुपये में यूरिया के साथ जिंक दिया जा रहा है।
11:30 बजे : कप्तानगंज क्षेत्र के किसी भी समिति पर तीन दिनों से यूरिया उपलब्ध नहीं है। सोमवार को सुबह साधन सहकारी समिति पचार को सिर्फ 222 बोरी यूरिया की आपूर्ति हुई। वहीं पहले 300 बोरी एनपीके मिला था, जिसमें से वर्तमान में 35 बोरी खाद बची हुई है। साधन सहकारी समिति भड़सर को 222 बोरी यूरिया मुहैया कराया गया था, यह स्टॉक खत्म होने के बाद अब तक यूरिया नहीं उपलब्ध नहीं हो सकी है।
ऐसे में यहां पहुंच रहे किसान बिना खाद के लिए वापस लौट जा रहे हैं। वहीं, बीते महीने कप्तानगंज समिति को एनपीके 150 बोरी खाद मिली जिसमें से 40 बोरी बची हुई, डीएपी 150 बोरी मिली थी, जो खत्म है।

यूरिया का स्टॉक शून्य है। सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि यूरिया खत्म हो गई है। रैक आने के बाद ही यूरिया मिलेगी।
समितियों पर लटका मिला ताला : गोड़रिया। दुदही क्षेत्र की सरकारी साधन सहकारी समितियों पर सोमवार को खाद लेने पहुंचे किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ा। सुबह करीब 10:30 बजे साधन सहकारी समिति महिअरवा पर ताला लटका मिला। 11:25 बजे गोड़रिया समिति पर ताला लटका मिला। समिति के सचिव बृज बिहारी ने बताया कि 220 बोरी यूरिया उपलब्ध है। वितरण मंगलवार को किया जाएगा। 12:30 बजे साधन सहकारी समिति चाफ से यूरिया का वितरण किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed