फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   City residents will not get electricity due to Dol procession

Kushinagar News: डोल जुलूस के चलते शहरवासियों को नहीं मिलेगी बिजली

Thu, 29 Aug 2024 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
City residents will not get electricity due to Dol procession
-सतर्कता के लिए बिजली निगम ने 13 टीम को अलग-अलग मोहल्लों में लगाई ड्यूटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। डोल जुलूस को लेकर बिजली निगम सतर्क हो गया है। शहर में पूरी रात जुलूस भ्रमण करेगा, इसके चलते शहरवासियों को बिजली नहीं मिलेगी। सतर्कता के तौर पर बिजली निगम की ओर से 13 टीमें लगाई गई हैं, जो पूरी रात भ्रमणशील रहेंगी। जरूरत पड़ने पर ढीले तारों को ठीक करना या बिजली से जुड़ी अन्य समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाएगा।
बिजली उपकेंद्र की ओर से पडरौना, रविंद्रनगर धूस व विशुनपुरा क्षेत्र में जुलूस के साथ घूमने के लिए बिजली कर्मियों की 13 टीमें बनाई गईं हैं। हर टीम में एक लाइनमैन के साथ दो और कर्मचारी शामिल किए गए हैं। शहर भ्रमण के दौरान जुलूस के साथ बिजलीकर्मी भी मौजूद रहेंगे। डोल ऊंचा होने के चलते बिजली की आपूर्ति बंद रखी जाएगी। जिस मोहल्ले में जुलूस नहीं जाएगा। वहां की आपूर्ति चालू रखी जाएगी।
विज्ञापन

जेई सर्वेश दूबे ने बताया कि पडरौना डिवीजन के लिए बिजली कर्मियों की 13 टीमें बनाईं गई हैं। डोल मेला के चलते शहरवासियों को रात में सुचारु रूप से बिजली आपूर्ति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed